Numerology
Contact Us

Destiny Number

Destiny Number_ Vedic Numerology_  Numerology _ Bhagyaank Number   

Destiny Number अंक–1 यह जानना दिलचस्प होगा कि सभी अन्को की आकृति उनके स्वभाव को भी दिखाती हैं। अंक 1 का स्तंभानुसार आकार स्वतंत्रता, नेतृत्व, शक्ति और अहम यानि मैं की भावना दिखाता हैं। अंक एक में सबसे अधिक वर्चस्व, साहस, नेतृत्व की क्षमता, आज़ादी और किसी की भी न सुनने की आदत नहीं होती हैं। ये लोग अपने व्यक्तिव को दिखाने वाले होते हैं। ये लोग बहुत महत्वकांक्षी और अपने लक्ष्य पर मज़बूती से बने रहने वाले होते हैं जो अपनी बनाई हुई दिशा में ही निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं और तब तक बने रहते हैं जब तक अपने मुकाम पर न पहुंच जाये। ये लोग बहुत अहमी, अहंकारी, ऊर्जावान और मज़बूत इच्छाशक्ति व मानसिकता के होते हैं। कभी इनका अहम इन पर इतना हावी भी होजाता हैं कि ये अपने लक्ष्य को प्राप्त ही नहीं कर पाते हैं। फिर अपने स्वार्थ और खुद को दिखाने के लिए क्रुरता से अपना वर्चस्व दिखाते हैं और खुद को सही दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं।    Take Appointment 

ऐसे लोगो को किसी न किसी समुह या समुदाय का नेता या लीड़र देखा गया हैं। ये अपने कार्य के भी प्रमुख होते हैं और अपने कार्य के लिए बहुत महत्वकांक्षी होते हैं और किसी भी बंधन में बंध कर नहीं रहना चाहते। ये यह भी चाहते हैं कि इनके नीचे काम करने वाले इनके आदेश की अवहेलना नहीं करे और इनका सम्मान करे। इनकी जन्म से ही यही इच्छा होती हैं कि ये संगठन के प्रमुख बने और अपनी सत्ता को स्थायित्व करे। ये बहुत व्यावहारिक व स्वतंत्र सोच के होते हैं। इनके बहुत सारे मित्र भी होते हैं ये हमेंशा नये कार्य करना पसंद करते हैं। इनकी निर्णय क्षमता बहुत मज़बूत होती यही इनकी कामयाबी की निशानी भी होती हैं।

इनकी आय के साथ इनके खर्चे भी बहुत अधिक होते हैं, जिससे अधिक खर्चे करने की आदत इनको आर्थिक संकट में भी डाल देता हैं। इनको जुए और बुरी आदतो से दूर रहना चाहिए नहीं तो इनको गरीबी का सामना करने से कोई नहीं रोक सकता। ये बहुत आज़ाद रहना पसंद करते हैं जिससे इनकी आजादी अभिशाप भी बन जाती हैं। विपरीत सेक्स की तरफ इनका आकृषण और भोग-विलास इनके सम्मान को खतरे में डाल देता हैं। (2,3,5,9)   

Destiny Number अंक 2- यह अंक अपनी आकृति अनुसार अपने अंदर छिपी हुई शक्ति का संकेत देता हैं। जो विंन्रम, संवेदनशील व राजनायिक चातुर्य वाला अंक हैं। यह अंक एक हुक व स्प्रिंग के समान लचीला हैं, जो जल्दी से निराश, कमज़ोर व अवसादग्रस्त हो जाता हैं। अंक दो बहुत ही सौम्य, भावुक, मृदु और कोमल स्वभाव का हैं। यह अंक लोगो की सहायता में सबसे आगे रहता हैं और सलाहकार की भुमिका अदा करता हैं। इस अंक के जातको में नारी की तरह प्यार, तुरंत आहत हो जाना और विंन्रम स्वभाव होता हैं। ये लोग संगीत प्रेमी, कलात्मक, कल्पनाशील, रोमांटिक और शांतिस्थापक होते हैं। इनको वाद-विवाद पसंद नहीं हैं और ये आसानी से दूसरो की आलोचना व बातो को दिल से लगा लेते हैं। ये मन के बहुत कमज़ोर होते हैं, लेकिन विशवासी होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत मज़बूत होती हैं जिससे ये हवाई किले बनाने में माहिर होते हैं। ये अपनी कल्पना की दुनिया में इतना खो जाते हैं कि हकीकत की दुनिया को भूल जाते हैं। इसी कारण से हमेशा भ्रमित भी रहते हैं। अपनी इसी कमी के कारण इनकी योजना कामयाब नहीं होती हैं। ये सोचते हुए तो बहुत कुछ सोच जाते हैं पर उसको हकीकत में लाने के लिए सक्षम नहीं हो पाते हैं।     Vedic astrology course

इनको प्रकृति से बहुत लगाव होता हैं और अपना बहुत ही समय इसकी सुंदरता को निहारने में लगा देते हैं। जिस वज़ह से दूर-दूर की यात्राएं करना भी पसंद करते हैं। इनका बदलाव और अस्थिरता लोगो में अविश्वसनीय का कारण बनता हैं। इनका मृदु व सौम्य स्वभाव इनको दयालु और क्षमाशील बनाता हैं। जिससे ये कभी किसी को किसी काम के लिए मना नहीं कर पाते हैं। जिससे लोग इनका फायदा भी लेते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी रहती हैं जिससे इनके मस्तिष्क में हमेशा संघर्ष चलता रहता हैं। इनको कोई भी काम शुरु करने पर पूरा करना भी करना चाहिए और हिम्मत हार कर अपना निर्णय नहीं बदलना चाहिए। इन्हें चाटुकारो और मतलबी लोगो की पहचान करनी चाहिए। (1,5,3,6,9)     Numerology Course.

Destiny Number अंक 3- यह अंक खुले व आमंत्रण देने वाले आकार की तरह हैं जो हमेशा सभी को अपने आगोश व सहचार्य में लेने के लिए सदैव तैयार रहता हैं। अंक तीन सबसे अधिक कल्पनाशील, बोलने की कला, उत्साहित, व्यक्तिवादी और महत्वाकांक्षी होता हैं। ये हमेशा मनोरंजन, सृजनशील और प्रेरणा से भरपूर रहता हैं। आप में संवाद की कला होती हैं। ये हमेशा मस्ती में रहना पसंद करते हैं। आशा से भरे होते हैं व कभी गम्भीर नहीं होते हैं। ये लोग किसी के सहायक बनना पसंद नहीं करते हैं और सत्ता की चाहत रखते हैं। ये अपने काम को अनुशासन और क्रम से करना पसंद करते हैं। ये नैतिकवादी व दयालु भी होते हैं और इनकी चाह होती हैं कि ये सबको समान रुप से देखा जाये। ये लोग साहसी, बुद्धिमान, शक्तिशाली और ज्ञान पाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।     अन्य लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें। 

ये लोग खेल-कूद और बाहरी कार्यों में खुश रहना पसंद करते हैं। इनके पास बुद्धिमानी और दूरदृष्टि होती हैं जिससे ये संसार को समझने में देरी नहीं करते हैं। ये दुसरो की गलतियो को जल्दी माफ कर देते हैं और खुद भी खुश रहते हैं साथ ही दुसरो को भी अपनी हास्य-प्रवृति से खुश रखते हैं। ये अहमी तो होते हैं लेकिन कोई ऐसी हरकत नहीं करते जिससे दुसरों को आहत किया जाये। ये बहुत दयालु भी होते हैं लेकिन अपने काम की तरीफ नहीं चाहते। इनको अपने काम में और गुणो से मान-सम्मान मिलता हैं।     अपने जन्म दिन पर अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

इनको अधिक खर्चों से बचना चाहिए नहीं तो आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो सकती हैं। पैसो का सही निवेश करना चाहिए जो आगे चल कर काम आये। धन या ज्ञान प्राप्त करने की जल्दी नहीं करनी चाहिए। अपने ईष्यालु स्वभाव पर काबू रखना चाहिए और नीचे स्तर के लोगो से दूर रहना चाहिए। (1,2,4, 5, 7, 8,9)

Destiny Number अंक 4- अंक 4 ज़मीन से जुडा हैं यह ज़मीन पर बैठकर सभी अंको के लिए स्थायित्व व सहारे का काम करता हैं। यह कल्पनाशील न हो कर अनुशासन व संघर्ष से काम करता हैं। इस अंक को रुपये पैसे का महत्व पता होता हैं। अंक चार वाले लोग व्यवाहारिक, विश्वासी, समयबद्ध, क्रमबद्धता और निरंतर तौर तरीके से चलने वाले होते हैं। यह दिखावा पसंद नहीं करते हैं और इनकी दृष्टि गिद्ध की तरह होती हैं। ये लोग मेंहनती, ईमानदार, रस्मों-रिवाज़ पसंद और जीवन में उतार-चढाव सहने वाले होते हैं। इनका जीवन कभी ऊपर कभी नीचे आये झूले की तरह होती हैं। ये शिखर पर भी पहुंच जाते हैं और कभी इनको अपमानित कर नीचे भी गिराया जा सकता हैं। इनका व्यक्तित्तव झगड़े जैसा होता हैं लेकिन ये ऐसे होते नहीं हैं। इनके बहुत से छिपे शत्रु होते हैं जो इनकी खुशी नहीं देख सकते हैं।

ये बंधे हुए नियमों और कानून को नहीं मानते हैं और उनको तोड़ भी देते हैं और अपने नये नियम लागु करते हैं। जो समाज के लिए बहुत सहायक होते हैं। अगर इनके पास ज्ञान और बुद्धि हो तो यह जीवन में बहुत कुछ कर जाते हैं। इनकी इसी बौद्धिक क्षमता से ये लोगो से अलग भी होते हैं। इनकी भावनाये बहुत जल्दी आहत हो जाती हैं जिससे ये अवसाद और अकेलेपन के शिकार हो जाते हैं। अगर इनकी मेंहनत को कामयाबी नहीं मिले तो ये निराश भी हो जाते हैं। इनको अपनी इसी संवेदनशीलता से बचना चाहिए और उदास न हो कर नये कार्य की शुरुआत करनी चाहिए। बाधाओं को पार करके ही सफलता की प्राप्ति होती हैं। इनको अवसरो को पह्चान कर अपनी आक्रमता पर काबु पा कर अपनी योजनाओं को नया रुप देना चाहिए। (1,3,5,6,7,8)     अपने करीयर के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।   

Destiny Number अंक 5- अंक 5 सभी अंको में साहसी, गतिशील और ऊर्जावान हैं। इसकी आकृति मध्य से घूमती हुई प्रतीत होती हैं। यह कम से कम से एक बार हर चीज़ का अनुभव लेने की कोशिश करता हैं इसी स्वभाव के अनुसार ये आगे व पीछे से खुला होता हैं। इस अंक में सबका मन मोह लेने की और प्रभावित करने गज़ब की क्षमता हैं, तभी ये लोग सेल्समेंन और अपने नाटकीय ढंग से सबको शीशे में उतार लेते हैं। इस अंक वाले लोग बहुत तेज़, चालाक और मुंह पर बोलने वाले होते हैं। ये लोग भौतिक सुखो में इतना लीन हो जाते कि जिससे अपना सही उद्देशय भी भूल जाते हैं। ये किसी भी काम का जोखिम लेने में सोचते नहीं हैं। इनके बहुत से मित्र होते हैं और इन्हीं मित्रों से कब कैसे काम निकलवाना हैं ये बखुबी जानते हैं। ये लोग हमेशा नई-नई खोज और धन कमाने के लिए रास्ते निकालते रहते हैं और सोचते ही निर्णय लेलेते हैं। ये घिसे-पिटे कार्य में रुचि नहीं दिखाते हैं, लेकिन कही से आसानी से पैसे कमाने की रुचि इनको उन्मादी बना देती हैं। जो इनको लोगो में बुरा भी बना देती हैं। पैसा चाहे कालाबाज़ारी से आ रहा हैं या कही से भी आ रहा हो इनको उसकी चिंता नहीं होती। इनको सट्टे और घूमने का बहुत शौक होता हैं जिसके लिए कोई भी जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं।                               ज्योतिष और अंक ज्योतिष और वास्तु सीखने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये जनता के बीच विशेष आकृषण का केंद्र बन जाते हैं और उनको मन मोह लेते हैं। इनका लक्ष्य स्पष्ट होता हैं और जब ये जब कोई लक्ष्य बनाते हैं तब उनको पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कोशिश करते हैं।

इनको अवसाद से दूर रहना चाहिए और अपनी अधिकता वाली ऊर्जा को फालतू कामो में खर्च नहीं करनी चाहिए। (1,2,3,4,6,7,8,9)

Destiny Number अंक-6- यह अंक सभी अंको में सबसे अधिक प्रेम व त्याग देने वाला हैं, यह अंक घरेलू जिम्मेदारी से आबद्ध व माता-पिता की तरह प्रेम करने वाला हैं। इसकी आकृति एक गर्भवति स्त्री की तरह हैं जिसमें पूर्णता मातृत्व की भावना हैं। इस अंक वाले लोग सब पर समर्पित, दयालुता, प्रेम और त्याग करने वाले होते हैं। ये लोग अपने परिवार के प्रति समर्पित और समाज के सेवा करने वाले होते हैं। ये लोग कलात्मक, सृजनशील और मनमोहक होते हैं। इनमें बहुत आकृषण होता हैं और सब इन्हें प्यार करते हैं। जो इनसे प्यार करते हैं ये उन पर पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। जब तक ये अपने काम पर पूरी तरह ध्यान नहीं देते हैं तब तक उसको पूरा भी नहीं कर पाते और इसका उनको नुकसान भी उठाना पड़ता हैं।

इनके प्रेम में भी समर्पण की भावना होती हैं और अपने प्रेमी के प्रति आत्मिक झुकाव होता हैं। इनको अपने प्रेमी और अपने कार्य में संतुलन बना कर रखना चाहिए। इनका घर सुसज्जित सामानो से भरा होता हैं और इनको सुंदर वस्तुयों व संगीत कला से भी बहुत लगाव होता हैं। इनके घर आने वाले मेंहमान बहुत खुश हो कर जाते हैं और ये दोस्तो में भी बहुत खुश रहते हैं। ये बहुत अच्छे दोस्त बनते हैं और अपनी दोस्त को मुसीबत में कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं। ये खुद बहुत सकारात्मक होते हैं और अपनी सकारात्मकता को चारो ओर फैला देते हैं।  

ये किसी से ईष्या नहीं करते हैं और इनके घर में भी वाद-विवाद हो जाये तो जल्दी परेशान हो जाते हैं। इसलिए शांति स्थापित होते हैं। इनको कभी किसी पर ज्यादा विशवास नहीं करना चाहिए नहीं तो लोग फायदा भी उठा सकते हैं। अगर इनको गुस्सा आजाये तो इनका व्यवहार बहुत खराब भी हो जाता हैं। समाज और कार्य में तालमेल बना कर चलना चाहिए वर्ना ये अपने सही उद्देशय से भटक जाते हैं। कभी अवसाद में आकर नशे से दूर रहना चाहिए नहीं तो इनके पतन को कोई नहीं रोक सकता हैं। (3,4,5,7,8,9)

Destiny Number अंक 7- यह अंक दार्शनिक व चिंतक हैं जो एक संत के समान हैं। इसकी आकृति ऐसे बुजुर्ग के समान हैं जिसकी फैली हुई बांहे अपने हाथ में लालटेन लिए लैम्प के प्रकाश में सत्य व आध्यात्मिक की खोज़ में हैं। अंक 7 के लोग सत्य कि खोज करने वाले और आध्यात्मिक होते हैं। यह हमेंशा गहरी साधना व शोध में व्यस्त रहते हैं। इन्हें किसी न किसी ज्ञान ब बुद्धि के कार्य करना पसंद होता हैं और पराविधा की गहरी समझ होती हैं। इनके पास दिव्य शक्ति, अंतर्प्रज्ञा और पूर्वाभास की क्षमता होती हैं। इनकी भावना त्याग और अंतर्मन की यात्रा में लीन रहने की होती हैं। ये लोग अच्छे वैज्ञानिक, लेखक, उपदेशक, न्यायप्रिय, चित्रकार, कवि, विद्वान और दार्शनिक होते हैं। ये अपने ही मौलिक विचारो के धनी होते हैं और अगर ये अपने व्यवसाय से धन कमा लेते हैं तो एक समय में आ कर अपनी सम्पत्ति का बडा भाग दान कर देते हैं। ये बहुत अच्छी-अच्छी योजनाएं बनाते हैं और इन्हीं योजनाओं से अपने व्यापार में सफल भी होते हैं। एकांत में रहना पसंद करते हैं और अवसाद का शिकार भी जल्दी हो जाते हैं। इनको पार्टी का अधिक शौक नहीं होता हैं। अगर वहां जाते भी हैं तो अपने ही जैसा लोज़िकल इंसान देखते हैं नहीं तो अकांत में ही बैठे रहते हैं। इनका व्यक्तित्त्व बहुत आकर्षित होते हैं जिससे लोग बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। ये बहुत भाग्यशाली और सकारात्मक होते हैं और जो इनके साथ जुड़ जाते हैं वह भी भाग्यशाली हो जाते हैं। ये इतने सक्षम होते हैं कि कोई भी कार्य कर सकते हैं। ये अपने कार्य में हमेशा प्रयासरत रहते हैं और असम्भव कार्य को भी कर दिखाते हैं। इनकी कल्पना करना और सोचने की शक्ति ही इनका विकास हैं। ये आजाद रहना पसंद करते हैं और दुसरो को भी गुलाम बनाना पसंद नहीं करते हैं। ये अच्छे वक्ता नहीं होते लेकिन ये जहां होते हैं वहां इनके सकारात्मक गुण खुशनुमा मौहाल पैदा कर देते हैं।

इनको अपने बैचेनी और अस्थिरता पर काबु पाना चाहिए। इनको भौतिक सुखों और शोध में तालमेल बना कर रखना चाहिए, हमेशा धार्मिकता, दान और विधा में ही संग्लन नहीं रहना चाहिए क्योंकि धन की भी जीवन में पूरी आवश्यकता हैं। आपके लगातार बदलते विचारो से आपके ही बौद्धिक ज्ञान का नुकसान होता हैं। (3,4, 5, 6,9)

Destiny Number अंक 8- यह अंक आध्यात्मिक और भौतिक संसार के बीच संतुलन प्रदर्शित करता हैं इसकी आकृति में दो वृत्त हैं जो सब कुछ अपने अंदर समेंट कर रखना चाहता हैं। अंक 8 भौतिक, शक्तिशाली, महत्वकांक्षी का प्रतीक हैं जो सबसे अच्छा व्यवसायी, सर्वेक्षक और प्रबंधक भी हैं। इस अंक को धन कमाना और खर्च करना आता हैं। इनकी संगठनात्मक योग्यता सबसे प्रबल होती हैं। इस अंक को धन का प्रतीक कहा जाता हैं और इनके बहुत बड़े-बड़े सपने होते हैं। यह लोग दूर-दृष्टि रखते हैं और समझदार व क्षमाशील होते हैं। अगर लोग आपको बिना कार्य के गलत समझे तो आप खुद को अकेला महसूस करते हैं क्योंकि ये बहुत संवेदनशील भी होते हैं और वास्तविक में नरम दिल के होते हैं। इनको झूठा दिखावा पसंद नहीं हैं और कमज़ोर लोगो के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। इनके अंदर क्या चल रहा हैं, इनको लोग समझ नहीं पाते और इनको इस बात की परवाह भी नहीं होती कि कोई इनको समझे।     Click here for other Remedies 

ये लोग उच्च पदवी पर जा कर सफलता हासिल करते हैं और इनको संघर्ष भी बहुत करना पड़ता हैं, जीवन में सबसे अधिक उतार-चढाव व झटके भी इसी अंक के लोगो के जीवन में आते हैं ये बीच में ही झूलते नहीं रहते हैं ये या तो बहुत सफल या असफल होते हैं। इनका अनुशासन, चतुरता, बुद्धि, स्थिरता, कर्तव्य, सच्चाई और सम्मान ही इनको ऊंचाई में पहुंचा देता हैं। ये निर्णय लेने से पहले बहुत विचार करते हैं और जब निर्णय ले लेते हैं तो उसको सफल बनाने के लिए बहुत प्रयास करते हैं। इस अंक वाले बहुत कम होगे जो जीवन में अपना समय व्यर्थ बर्बाद करते होंगे। जो लोग इनसे जलन करते हैं उनको ये मिटाने तक की सोच रखते हैं और जो इनसे प्रेम करते हैं उन पर खुद मिट जाते हैं। इनका व्यक्तित्त्व इतना शक्तिशाली होता हैं कि ये लोग जीवन में कभी तनाव से हार नहीं मानते हैं और हर तरह की समस्या से निज़ात पाने में सक्षम होते हैं।                    

इनको घूम कर यात्राएं करके और लोगो से सम्पर्क बना कर ही जीवन में सफलता मिलती हैं। इनको परिवार से कम ही मदद मिलती हैं अगर मिले भी तो ये उनका लाभ नहीं ले पाते और दूसरो पर निर्भरता भी हानिकारक होती हैं। ये लोग भविष्य को लेकर निराश रहते हैं और इनको ईशवर के ऊपर भी कम विशवास होता हैं। (3,4,5,6)          Click Here For Any Question 

Destiny Number अंक 9- अंक 9 एक चक्र को पुरा करने का संकेत देता हैं यह भी प्रेम से ओत-प्रोत हैं किंतु अपने परिवार पूरे विशव को समर्पित करता हैं। यह मानवीय त्याग, प्यार, देखभाल और बांटने पर विशवास रखते हैं। इस अंक के लोग राज़नीतिज्ञ, वकील, लेखक, बुद्धिमान, कलात्मक, डिजाईनर, आर्किटेक्ट, सृजनशील और दार्शनिक होते हैं। ऐसे लोग अनेक लोगो के नेता होते हैं। ये जीवन की शुरुआत में कठिनाईयों का सामना करते हैं लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से जीवन में इन्हीं कठिनाईयों को पार भी करते हैं। ये अपनी मर्जी के मालिक और आजाद होते हैं। इनमें बहुत अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती हैं। अगर ये किसी कार्य को सही तरह से नहीं कर पाते तो इनका दिल टुट जाता हैं और वह वहां से हट जाते हैं।      Click Here For Birthday Report 

ये कहते तो हैं कि ये सच्चाई पर बहुत विशवास रखते हैं, पर हकीकत में सच्चाई से दूर भागते हैं और ये कभी-कभी क्रुर हो जाते हैं। ये लोग अपने प्यार को पाने ले लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये उसी काम में सफल होते हैं जिन पर इनका पूर्ण नियंत्रण होता हैं, नहीं तो उस काम में रुचि खो देते हैं। इन लोगो को हमेंशा अपने परिवारिक जीवन में कलह व संघर्ष का सामना करना पड़ता हैं जो विवाह से पहले व बाद में भी दिखाई देते हैं। इनको भी पुर्वाभास और भविष्य जानने की रहस्मयी कला होती हैं। ये लोग मानवता की सेवा के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते हो। इनके लिए यहां तक कहा जाता हैं कि ये दूसरो के लिए ही जीते हैं। यात्राओं से इन्हें बहुत लाभ होता हैं, इनकी सोचने की क्षमता भी बढ़ती हैं और यही इनके भाग्य का कारण भी बनती हैं।    Know about your Education  

इनको अपने क्रोध पर काबु पाना चाहिए और आपने ऑफिस व कार्य में आलस नहीं करना चाहिए। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। दुर्घटना और करंट से बचना चाहिए। (1,2,3,5,6,7)                                                                             We shall provide you Advice/Suggestions during the year which shall be fruitful for your well-being, providing lucky dates of the month for taking important decisions.

Numerology is the magic of Numbers. What is your Prime Number, Destiny number, Talent Number, Heart Number, Event Number, Personality Number, Challenge Number, and Lucky number? What is in your life according to your numbers? What are the numbers that speak about your career life, health life, marriage life, children, and financial position?

Name Correction: - The number we got with our birth is our fate and we cannot change it because all the points have their own special energy and some numbers we get according to our deeds which we call Karmic numbers, due to which we have to face a struggle in life. We cannot change the numbers of our birth because it is a gift of nature but we can keep our name as we wish because just as birth numbers are characterized, similarly entire universe knows our Name, whose energy has full effect on us. Whatever deficiency is there in our birth numbers, we can try to fulfill that deficiency by our name, which we call Destiny Number.

You can also make a correction in your name and balance your birth number by name. The number is lacking in your birth number, by balancing the same number in your name, we can make your life easier.

Which mobile number will bring you success or which number associated with your home and vehicle will bring prosperity for you.

Which number is lucky for you and which number has to be given less importance in your life?

You partner with a particular number who will bring immense love to your life.

Raghauv Astrology provides a report of your life reading based on different numbers affecting your life. Reports are available in terms of,

One year                    1200/

Two years                   2500/

Five years                   4500/

You may contact on our helpline: +917701950631      

Numerology Course

Like Vedic astrology, we can study numerology to understand the energy of the Numbers and learn about yourself and your loved ones. Everyone has the right to know about themselves and if you are interested in it, you can also make it your profession. Our course is taught both online and offline. We make you learn this knowledge through birth dates so that you can have practical knowledge. The time period is three months and has two classes every week. In this course, you will be given information stating the importance of birth numbers and names numbers as to how the energy of these digits is of special importance in our lives.  

Step 1. Pythagorean Numerology with Calculation of Name and Date of Birth

Step 2. Relationship of Numbers with planets, Gems, Days, Directions.

Step 3. Balancing of Numbers, Vaastu Directions

Step 4. System of Number, Name of Marriage/Child, Lucky Number for Factory, house, Organization, Partnership, First Letter of Name

Step 5. Yearly Prediction, Good/Bad Years, Life Cycles, Name Change, Case Study/Projects/Exam       

Syllabus :- Basic Fundamentals of Numerology with Description

Birth of Loshu Numerology

Pythagorean Numerology

Vedic Numerology

Loshu Numerology

Destiny Number

Destiny Number

Loshu grid

Talent Number

Talent Number 

Five Elements

Main Number

Vedic grid

Vastu Number

Kaarmik Number

Conjunction

Lucky Number

Master Number

Lucky Number

Balance Number

Health Number

Trikon

Less/Excess Number

Personality Number

Name Change

Plane of Numbers

Heart Number

Planets Balancing

Present/Absent Number

Event Number

Chaldean Theory

Name Change

Challenge Number

Cheerio Theory 

 

 

Course Fees – 8000/                                                     Duration 3 Months

All course materials are provided in the class and exams and assignments are conducted to help students with the concepts discussed in the syllabus. The certificate will be provided after the Exam.

Join Course now with Raghauv Astrology and contact us for other information at +917701950631  

 


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap