Numerology
Contact Us

Vedic Destiny Number

Vedic Destiny Number _ Life Path Number_ Total Birth Number   

वैदिक अंक ज्योतिष में सभी नौ अंको को नौ ग्रहों से जोड़ा जाता हैं। जिन्हें ग्रहों के अनुसार ही अंको के स्वभाव को समझा जाता हैं। जैसे- अंक 1 सूर्य- राजा, 2 चंद्रमा- रानी, 3 गुरु- सलाहकार, 4 राहु- कूटनीतिक, गुप्तचर, 5 बुद्ध- राजकुमार, 6 शुक्र- भौतिकता, विलासिता, आकर्षण, 7 केतु- मोक्ष, 8 शनि- न्याय, सेवक और 9 मंगल- सेनापति हैं।

हमारे जन्म के सभी अंको को एक साथ जोड़ कर जो संख्या निकलती हैं, उस एक अंक को भाग्यंक कहते है।

इसकी गणना करने के लिए जन्म तारीख, महीना और साल लिया जाता हैं।

जैसे:-16  11  1976  गणना 1+6+1‌+1‌+1+9+7+6 = 32= 5 जातक का भाग्यांक/Destiny 32/5 हैं।

आईये जाने की प्रत्येक भाग्यांक अनुसार जातक का व्यवहार और व्यक्तित्व कैसा होता हैं।

Vedic Destiny Number अंक 1 यह सूर्य द्वारा शासित अंक हैं, ऐसे जातक में सभी गुण राजा के समान नेतृत्व, प्रभावशाली, प्रभुत्वशाली, अधिकार व हर कार्य में पहल करने वाला होता हैं। ऐसे लोग गुलाम रहना पसंद नहीं करते हैं, बल्कि एक बॉस की तरह काम करता हैं। अगर एक अंक वाला मज़दूर भी होगा तो अपनी श्रेणी के बीच का ठेकेदार होगा। ऐसे लोग खुद कम मेहनत करते हैं, क्योंकि यह व्यवहार से बॉस होते हैं जो दूसरो से मेहनत करवाते हैं। यह सिर्फ फल खाने वालो में से होते हैं। खुद को शहंशाह समझते हैं और जमा जमाया काम या विरासत का सुख पाते हैं। जिसमे अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता हैं। यही 10 अंक सफलता के लिए जोखिम लेना पसंद करता हैं और इनमे अहम की भावना अधिक होती हैं। 19 अंक जिसमे सूर्य और मंगल की शक्तियां निहीत हैं। इनमें सभी कार्य में सफलता हासिल करने की भरपूर योग्यता होती हैं। इसमे प्रभुत्व की दुगनी शक्ति आ गई, जिससे आदेश और अधिकार के साथ हिंसा भी शामिल होती हैं। ये सफलता को हासिल करने के लिए हिंसा का भी सहारा ले सकते हैं। ऐसे लोग मार-काट करने को तैयार हो जाते हैं और गलत भाषा का प्रयोग करते हैं। 28 में चंद्रमा और शनि के समावेश से सूर्य की उत्पत्ति हुई जो शुभ नहीं मानी जाती हैं, चंद्रमा सबसे तेज़ गति से चलने वाला ग्रह और शनि सबसे कम गति से चलता हैं, जिससे ये दोनो एक साथ कभी नहीं चल सकते हैं और जातक हमेशा संघर्ष भरा और उतार-चढ़ाव भरा जीवन जीता हैं। इनकी सोच में भी बदलाव बहुत जल्दी आता हैं। धीरु भाई का मुख्य अंक 28 था।    Why Worried? Ask a question and get solutions! 

Vedic Destiny Number अंक 2 इस अंक का स्वामी चंद्रमा हैं और यह राजा की रानी हैं। ऐसे जातक का मन व दिमाग कभी स्थिर नहीं होते हैं बल्कि चंचलता और अस्थिरता भरे स्वभाव के होते हैं। इनकी भावनाओं में हमेशा उतार-चढ़ाव बना रहता हैं। कभी हर्षित और कभी विषाद के शिकार हो जाते हैं। यह अंक भावनाओं के प्रति कमज़ोर माना जाता हैं। ये लोग दिमाग के तेज़ होते हैं पर सफलता में कमी रहती हैं। 11 अंक अस्थिर होने पर भी हमेशा दृढ़ता और स्थिर होने की कोशिश करता हैं। ऐसे लोगो में प्रकृति से प्रेम, कला और दिमाग तेज़ होता हैं। ऐसे लोग अकेले चलने के बजाये समुह में अधिक प्रसन्न रहते हैं। ऐसे लोग बहुत जल्दी उदास या कभी-कभी अकेलापन महसूस करते हैं। 20 अंक वाले लोग अधिक भावुक और मन के अस्थिर होते हैं, जो जल्दी ही अवसाद के शिकार हो जाते हैं। 29 अंक के साथ 11 भी आता हैं तो ऐसे लोग सफलता न मिलने पर शीघ्र आत्महत्या के शिकार भी हो जाते हैं। मंगल चंद्रमा के साथ होने से मन विकृत होकर भटक जाता हैं। ऐसे लोगो को माता और अन्य रिशतेदारो से परेशानी रहती हैं।   

Vedic Destiny Number 3 अंक यह गुरु का अंक हैं, जो सलाहकार व प्रधानमंत्री हैं। यह अंक चालबाजी नहीं चल सकता यह सात्विकता, ज्ञान, ईमानदारी और नीति भरा अंक हैं। इनका विज़न साफ होते हैं। ऐसे लोग पढ़ने-लिखने वाले और ज्ञानी होते हैं। ऐसे लोग अगर अनपढ़ भी हो तो भी उसके अंदर ज्ञान भरपूर होता हैं। ऐसे लोग हर जगह से ज्ञान अर्जित करते रहते हैं। ये लोग कानून का पालन करते हैं। अपनी योग्यता के आधार पर ही सफलता हासिल करते हैं। ऐसे लोग किसी का दिल नहीं दुखा सकते हैं। अंक 12 यह सूर्य और चंद्रमा का संयोग से बना हैं। सूर्य से सत्ता, सफलता और प्रत्येक कठिन कार्य से लड़ने की शक्ति मिली। चंद्रमा से भावनात्मक सहयोग व शिष्टाचार भी मिला जिससे गुरु के सलाह में वृद्धि हो गई। अब सफलता के सभी रास्ते मिल गये। 21 इसमें भी वही अंक हैं पर जातक के व्यवहार में बदलाव दिखेगा‌। यहां रानी यानि नारी शक्ति की भावना प्रधान हो गई। जिससे जातक भावनात्मक और संवेदनात्मक रुप से कमज़ोर हो गया जिससे सफलता में कमी आती हैं और जातक नकारात्मकता का शिकार हो जाता हैं। 30 इसमें 3 की सभी योग्यताये बढ़ गई जिससे जातक में ज्ञान की अधिकता के साथ अहंकार आता हैं। वह ढोंग करने लगता हैं और सभी कुछ बढ़ा-चढ़ा कर बखान कर बोलता हैं। सबसे बहस करने वाला होता हैं।     Take Appointment 

Vedic Destiny Number 4 अंक राहु का उद्दण्ड अंक हैं। ऐसे लोगो को कोई उंगली भी दिखाये तो ये उसे तोड़ने की ताकत भी रखते हैं या आंख दिखाये तो आंख फोड़ देने की हिम्मत रखते हैं। ये लोग शरारती, बदमाश, दुष्ट और अचानक उत्पात मचाने वाले होते हैं। इनके खुराफाती दिमाग को कोई नहीं पहचान सकता हैं। इन्हें बस सफलता चाहिए, जिसके लिए सही या गलत का कोई रास्ता समझ नहीं आता हैं। आज के भौतिक समय के लिए यह अंक सुख-सुविधा के लिए अच्छा हैं। पराक्रमी सूर्य का भी तेज़ क्षीण हो जाता हैं। राहु अचानक कैसी तबाही मचायेगा पता ही नहीं चलेगा उसको छल प्रपंच के बिना सफलता ही नहीं मिलेगी। 4 अंक वैवाहिक जीवन में समस्या लाता हैं। 4 के साथ 9 आने पर आपराधिक प्रवृति आती हैं। 13 वाला 4 अधिक अविवेकी व उद्दण्डता नहीं करता हैं ऐसा जातक कुछ करने से पहले कुछ विचार अवशय करता हैं क्योंकि सूर्य राजा की सज़ा से राहु कुछ चुप हो जाता हैं और गुरु के सामने अधिक शरारत नहीं करेगा। राहु गुरु यानि 3 अंक के सामने छल नहीं करता हैं और 6 यानि शुक्र के साथ आराम से रहता हैं। 22 यहां जातक अधिक जोखिम नहीं उठाता हैं न ही साहसिक कार्य करता हैं। लेकिन अपनी जिंदगी में बड़ा कार्य जरुर करता हैं। यहां चंद्रमा की प्रधानता होने से संवेदनशीलता आगई जिससे शरारते कम हो गई। वह अपने उद्देश्य के लिए ही कार्य करेगा। 31 वाला 4 चतुर, शिक्षित, विवेकशील, बुद्धिमान और सभी कार्य में सक्षम होता हैं। यह अंक बदले की भावना यानि अगर इसको एक बार छेड़ दिया जाये तब वह किसी को नहीं छोड़ता हैं। यह बिना बात के किसी को कुछ नहीं कहते हैं। इनमें धैर्य की कमी होती हैं और सफलता के लिए उत्तेजित रहते हैं।    Numerology Course.                             Vedic astrology course

Vedic Destiny Number 5 अंक बुद्ध का राजकुमार अंक हैं जिसमें दिमाग, चतुराई और समझ होती हैं। ये अच्छे व्यापारी और गणितज्ञ होते हैं जो सभी कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। ये अंक सभी का प्रिय होता हैं जो सभी में संतुलित बना कर रखता हैं। 5 में वह क्षमता हैं जो सब की समस्या का हल निकाल सकता हैं। 14 अंक के जातक के जीवन में उतार-चढ़ाव देखे गये हैं क्योंकि यहां दोनो राहु और सूर्य की विरोधाभासी शक्तियां हैं। बुद्ध के साथ राहु का सहयोग होने से जातक में उद्दण्डता के साथ विश्वासधात आ जाएगा। 23 अंक अस्थिरता और चंचलता भरा हैं। यहां बुद्धि के साथ ज्ञान व संवेदना का संबंद्ध बन जाएगा। इनके स्वभाव में विरोध की भावना आ जाएगी, क्योंकि चंद्रमा को बुद्ध अपना शत्रु मानता हैं। निर्णय लेने की क्षमता का अभाव रहता हैं।      अन्य लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें। 

Vedic Destiny Number 6 अंक शुक्र का सौम्य अंक हैं जो आकृषण, विवाह, भौतिकता, मोह, विलासिता, कामुकता व सुख का प्रतीक हैं। विवाह के लिए इस अंक का अधिक होना अच्छा नहीं हैं। यह जातक को अय्याश बना देता हैं और सांसारिक भोग-विलास व सम्पत्ति में ही लिप्त रखवाता हैं जिससे जातक का पतन होना निश्चित होता हैं। 15 यह अंक विवाह में बाधा लाता हैं क्योंकि सूर्य, बुद्ध व शुक्र का योग बन गया। शुक्र विवाह का कारक और सूर्य विवाह में विच्छेद करवाता हैं। 24 वाला 6 विलासिता और कामुकता की ओर उन्मुख करता हैं। चंद्र्मा और राहु आने से अपनी इंद्रिय सुख के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद कुछ भी कर सकता हैं। यह अंक मन को भटकाने वाला व अय्याशी में लिप्त रहने वाला हैं। मन के साफ नहीं होते और विलासिता पसंद होते हैं।       अपने जन्म दिन पर अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Vedic Destiny Number 7 अंक केतु का रह्स्यात्मक अंक हैं जो भ्रम, संशय व संदेह पैदा करता हैं। यह धैर्य वाला अंक हैं। 7 अंक की निर्णय शक्ति कमज़ोर होती हैं अगर कोई निर्णय लेगा तो बदलाव के बारे में सोचेगा क्योंकि उसको इसमें संदेह रहता हैं। किसी भी कार्य को अंजाम तक पहुंचाने से पहले ही ये रुक जाते हैं। इनके साथ जो भी अपनापन करता हैं वह इन पर शक करते हैं। केतु आधा शरीर हैं केतु में सात्विकता अधिक हैं। 16 अंक का 7 में सूर्य व शुक्र 7 की सात्विकता को भंग कर देते हैं। पर सूर्य के आने से आत्मबल आ जाता हैं जिससे अपने लिए कुछ निर्णय लेने में सक्षम हो जाते हैं। 25 वाला 7 आने से इसमें बुद्ध की गुण-अवगुण भी समाहित होगये। चंद्रमा का भ्रम भी परेशान करेगा जिससे दिमाग में संशय बना रहेगा और मन अनियंत्रित हो जाएगा।      अपने करीयर के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।   

Vedic Destiny Number 8 यह शनि का अंक हैं जो देरी, वैराग्य, बाधा और जिंदगी में उतार-चढ़ाव लाता हैं। शनि हमारी परिक्षा लेता हैं कि हम जिंदगी में जो कर रहे हैं तो क्या हम उसके पात्र हैं। वह न्यायधीश हैं जो सभी निर्णय बहुत ठोक-बज़ा कर करते हैं। न्याय प्रक्रिया बहुत दर्दमयी होती हैं जिसमें संघर्ष, उतार-चढ़ाव, अवरोध व विलम्ब का सामना करना पड़ सकता हैं। यह देरी जरुर करवाता हैं पर काम होता भी ज़रुर हैं। 17 अंक यानि सूर्य, केतु व शनि का समावेश होना। इनके जीवन में संघर्ष की मात्रा और भी बढ़ गई जिससे निर्णयात्मक क्षमता भी कमज़ोर हो जाती हैं। सूर्य की आत्मशक्ति को ग्रहण लग जाता हैं और जीवन दायनी शक्ति भी कमज़ोर हो जाती हैं। 26 चंद्र्मा व शनि के मिलन से विष बन जाता हैं और मन को विषाक्त बनाता हैं। ऐसे में जातक को किसी काम का जुनून आ जाये तो वह पीछे नहीं हटते हैं और प्रेम संबंध के मामले में ये लोग सनकी हो जाते हैं। ऐसे जातक गुप्त संबंध रखते हैं और इनके बाहरी संबंध के साथ अलगाव भी होता हैं। यह योग शिक्षा और व्यापार में कमज़ोर बनाता हैं। ऐसे लोग भावना में बह कर परिवार के साथ किसी को अपना काम सौंप कर जाते हैं तो धोखे का शिकार हो जाते हैं।

Vedic Destiny Number 9 अंक मंगल का अग्नित्व अंक हैं। यह कमांड़र और कार्य को तुरंत अंजाम देने का अंक हैं। यह किसी की गलत बात सुन नहीं सकते शीघ्र ही उत्तेजित हो जाते हैं। यह बुराई के खिलाफ लड़ने को तैयार रहते हैं यह मानवता का अंक हैं। 18 अंक में सूर्य व शनि का समावेश होने से जातक के जीवन में रिशतो को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहता हैं। जिसमें विराधाभास होने से मंगल अपनी निर्णय शक्ति को क्षीण समझता हैं। ऐसे में ऐसा जातक बुराई के खिलाफ लड़ने के बजाये खुद को बुराई से दूर रखता हैं। 27 वाला 9 कुछ धोखेबाज़ होता हैं क्योंकि यहां चंद्रमा की कमज़ोरी आती हैं। यह अंक बीच लड़ाई से भाग जाने वाला हैं। 9 अंक बार-बार आये तो जातक में नकारात्मकता, क्रिमनल सोच और स्वार्थपन बढ़ जाता हैं।               ज्योतिष और अंक ज्योतिष और वास्तु सीखने के लिए यहां क्लिक करें।  

नाम के लिए एक अलग सारणी का इस्तेमाल किया गया जिससे केवल 1- 8 अंको को माना हैं। वैदिक अंक शास्त्र में 9 अंक को दैविय अंक माना जाता हैं इसलिए इसमें नाम की गणना केवल 1- 8 तक ही करते हैं। कैल्डियान वासियों का मानना हैं कि 9 अंक ईश्वर का प्रतिनिधित्व करता हैं इसलिए कीरो ने भी यही अंक सारणी मानी हैं।

We shall provide you Advice/Suggestions during the year which shall be fruitful for your well-being, providing lucky dates of the month for taking important decisions.

We shall provide you Advice/Suggestions during the year which shall be fruitful for your well-being, providing lucky dates of the month for taking important decisions.

Numerology is the magic of Numbers. What is your Prime Number, Destiny number, Talent Number, Heart Number, Event Number, Personality Number, Challenge Number, and Lucky number? What is in your life according to your numbers? What are the numbers that speak about your career life, health life, marriage life, children, and financial position?

Name Correction: - The number we got with our birth is our fate and we cannot change it because all the points have their own special energy and some numbers, we get according to our deeds which we call Karmic numbers, due to which we have to face a struggle in life. We cannot change the numbers of our birth because it is a gift of nature but we can keep our name as we wish because just as birth numbers are characterized, similarly entire universe knows our Name, whose energy has full effect on us. Whatever deficiency is there in our birth numbers, we can try to fulfill that deficiency by our name, which we call Destiny Number.

You can also make a correction in your name and balance your birth number by name. The number is lacking in your birth number, by balancing the same number in your name, we can make your life easier.

Which mobile number will bring you success or which number associated with your home and vehicle will bring prosperity for you.

Which number is lucky for you and which number has to be given less importance in your life?

You partner with a particular number who will bring immense love to your life.

Raghauv Astrology provides a report of your life reading based on different numbers affecting your life. Reports are available in terms of,

One the year                    1200/

Two years                   2500/

Five years                   4500/

You may contact on our helpline: +917701950631      

Numerology Course

Like Vedic astrology, we can study numerology to understand the energy of the Numbers and Learn about yourselves and your loved ones. Everyone has the right to know about themselves and if you are interested in it, you can also make it your profession. Our course is taught both online and offline. We make you learn this knowledge through birth dates so that you can have practical knowledge. The time period is three months and has two classes every week. In this course, you will be given information stating the importance of birth numbers and names numbers as to how the energy of these digits is of special importance in our lives.  

Step 1. Pythagorean Numerology with Calculation of Name and Date of Birth

Step 2. Relationship of Numbers with planets, Gems, Days, Directions.

Step 3. Balancing of Numbers, Vaastu Directions

Step 4. System of Number, Name of Marriage/Child, Lucky Number for Factory, house, Organization, Partnership, First Letter of Name

Step 5. Yearly Prediction, Good/Bad Years, Life Cycles, Name Change, Case Study/Projects/Exam       

Syllabus:- Basic Fundamentals of Numerology with Description

Birth of Loshu Numerology

Pythagorean Numerology

Vedic Numerology

Loshu Numerology

Destiny Number

Destiny Number

Loshu grid

Talent Number

Talent Number 

Five Elements

Main Number

Vedic grid

Vastu Number

Kaarmik Number

Conjunction

Lucky Number

Master Number

Lucky Number

Balance Number

Health Number

Trikon

Less/Excess Number

Personality Number

Name Change

Plane of Numbers

Heart Number

Planets Balancing

Present/Absent Number

Event Number

Chaldean Theory

Name Change

Challenge Number

Cheerio Theory 

 

 

Course Fees – 8000/                                                     Duration 3 Months

All course materials are provided in the class and exams and assignments are conducted to help students the concepts discussed in the syllabus. The certificate will be provided after the Exam.

Join Course now with Raghauv Astrology and contact us for other information at +917701950631  

 

 


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap