Palmistry
Contact Us

Business & Palmistry

Business Line in Hand _ Career Lines in Hand_ Profession Lines in Hand

“हाथ की हथेली में ग्रहों से जाने व्यवसाय” 

इस जीवन को खुशहाल और प्राण-प्रतिष्ठित बनाने के लिए हमें अपने कार्य क्षेत्र को सफल बनाना होता हैं। आज के समय में हम सभी जब भी व्यवसाय के बारे में सोचते हैं, तब उसको नौकरी या व्यवसाय में से एक का चुनाव करना होता हैं। जीवन में सभी कर्म करते हैं लेकिन सभी को समान परिणाम नहीं मिलता हैं, क्योंकि कर्म 90% और 10% भाग्य होता हैं और इतनी मेहनत के बाद भी कर्म के साथ भाग्य का साथ नहीं मिले तो काम नहीं बन पाता हैं क्योंकि जब तक जीवन में कर्म एवं भाग्य दोनों मिलकर 100% न मिले तब तक सफलता पाने में कठिनाई होती हैं, जिसमें 90% मेहनत का फल भी बेकार हो जायेगा। बहुत से उदाहरण हैं, जिसमे जातक या जातिका पढ़ने में आगे होते हैं, पर उसके बाद नौकरी में उतनी सफलता नहीं हासिल कर पाते और वही दूसरी ओर उनका साथी जो पढ़ने में कमजोर होते हुए भी अच्छी नौकरी मिल जाती हैं। ये सभी कर्म और भाग्य के प्रतिशत पर निर्भर करता हैं।

आप भी अपने ग्रहो, रेखायों, चिन्हों और पर्वतो से अपने व्यवसाय के बारे में जान सकते हैं, कि भाग्य में आपके लिए क्या लिखा हैं और किन क्षेत्रों में अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

बुध पर्वत- हथेली में कोई रेखा हथेली के अंतिम सिरे से चलकर छोटी ऊंगली बुध तक पहुँचती हैं तो जातक व्यापारिक क्षेत्र, बैंकिंग, मार्कीटिंग, वकालत, डिबेट, लेखन और वाणिज्य के क्षेत्र में सफलता और कामयाबी प्राप्त करते हैं।    Why Worried? Ask a question and get solutions! 

गुरु पर्वत- अगर हाथ की हथेली में गुरु का पर्वत उन्नत हैं और वहां कटी हुई रेखाये नहीं हैं तो आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हाथ में गुरु का पर्वत उन्नत होने से मैंनेज़मेंट, इंजीनियरिंग, ज्योतिष, चिकित्सा, सामाजिक संगठन, अध्यापन, सलाहकार, आर्थिक विभाग, धर्म क्षेत्र, कानून संबंधी, राज़नीति और सरकारी क्षेत्र में बड़े अधिकारी के पद पर शिक्षा की सफलता के साथ कामयाबी पा सकते हैं।  

शनि पर्वत-  हाथ में मणिबंथ से निकलकर सीधी रेखा शनि पर्वत तक पहुँचती हैं तो इस बात की प्रबल संभावना होती हैं, की जातक हर क्षेत्र में सफलता हासिल करके अपना नाम कमाते हैं। हथेली में मध्यमा उंगली की नीचे शनि का पर्वत उन्नत हो तब शनि प्रभावशाली होता हैं, जिससे जीवन में सफलता के लिए अधिक परिश्रम के लिए तैयार रहे। ऐसा जातक इंजीनियरिंग, तंत्र, जासूसी, मशीनरी, तेल, डीज़ल, पेट्रोल, कोयला, खनन, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, फूलो का व्यापारी, ठेकेदार और प्राचीनकलाओ से जुडी चीजों में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।

सूर्य पर्वत- हथेली में अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत उन्नत हो और वहां जाल या कटी रेखाये न हो तो जातक इलेक्ट्रॉनिक, राजनीति विज्ञापन, पेंटिंग, कला साहित्य, प्रशासन संबंधी, डेकोरेशन, सरकारी नौकरी और सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।     Take Appointment 

शुक्र पर्वत- हथेली में अंगुठे के नीचे शुक्र पर्वत का स्थान उन्नत और वहां पर कटी हुई रेखाएं या जाल नहीं बन रहा हो तो जातक वैज्ञानिक, संगीत, कला, चित्रकारी, नाटक, महिला विभाग, कंप्यूटर, पयर्टन, पत्रकारिता, सजावट, गहने, इत्र, कपडे, ब्यूटी और डिजाईनिंग में सफलता प्राप्त कर सकता हैं।

चंद्रमा पर्वत- हथेली में छोटी उंगली के नीचे हथेली का भाग चंद्र पर्वत अगर उन्नत हो और वहां जाल, कटी रेखाये या कोई तिल न हो तो चन्द्रमा प्रबल होता हैं। ऐसे व्यक्ति संगीत, गायन, कला, काव्य, जलीय, दूघ का कार्य, लेखन, पत्रकारिता, रंग-मंच, साहित्य, टूर एंड़ ट्रेवल्स के क्षेत्र में सफलता के साथ सरकारी क्षेत्र में भी लाभ मिलता हैं।

मंगल पर्वत- हथेली में अंगुठे की जड़ के पास एंव कनिष्टा अंगुली में बुध पर्वत के नीचे का स्थान मंगल पर्वत कहलाता हैं और इनमें एक निम्न मंगल एंव दूसरा स्थान उच्च मंगल कहलाता हैं। अगर इन स्थानों में उन्नत और यहां रेखाओ से पता चलता हैं, कि जातक सेना, पुलिस, सुरक्षा एजेंसी, औजार, डॉक्टर, सर्ज़न, खेल, खिलाडी, पर्वतरोहण, जंगल, जमीन से जुड़ा कारोबार और खनन के क्षेत्र में सफलता पाते हैं।

कुछ मुख्य व्यवसाय जिसके लिए हमारे हाथो में महत्वपूर्ण योग होते हैं जिन्हें समय से पहले जानने से हम अपने सपनो को साकार करने के बारे सोच सकते हैं और उनके लिए तैयारी भी कर सकते हैं। अगर आप की इन व्यवसायों में रुचि हैं तो जाने की क्या आपके हाथो में वह योग हैं।      अन्य लेख के लिए यहां क्लिक करें।

हाथ की रेखाओं से जाने व्यवसाय     

प्रशासनिक सेवाये:- हाथ में शुद्ध भाग्य रेखा अगर अनामिका या तर्जनी उंगली तक जाये और मस्तिष्क रेखा से भी कोई शाखा दोष से रहित सूर्य के पर्वत तक जाये तब प्रशानिक सेवा का योग बनता हैं।

वकालत: हाथ में मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा में कुछ दूरी हो, मस्तिष्क रेखा की कोई शाखा कनिष्ठा तक जाये और बुध पर्वत के नीचे तीन लाईने मज़बूत खडी हो और अंगुठा मज़बूत हो और सबल हो तो न्याय के कार्य में सफलता ले सकते हैं।       Numerology Course.

मशीनरी: हाथ में मज़बूत शनि पर्वत हो, गहरी निर्दोष मस्तिष्क रेखा और हाथ की उंगलियां चौडी हो व भाग्य रेखा भी मज़बूत हो तो जातक मशीनरी क्षेत्र में रुचि लेता हैं। ऐसा जातक कृषि के तरफ भी रुचि लेता हैं। 

अभिनेता: हाथ में लम्बी ब शाखा युक्त मस्तिष्क रेखा हो जिसकी एक शाखा उन्नत बुध पर्वत तक जाये तथा सूर्य व चंद्रमा का पर्वत भी उत्तम हो और कनिष्ठा उंगली लम्बी हो।

गायक: हाथ की उंगलिया लम्बी व कोणाकार हो और शुक्र व चंद्रमा उन्नत हो मस्तिष्क और जीवन रेखा समीप हो और हाथ लचकदार व मुलायम हो जिससे जातक संगीत कला में रुचि लेते हैं।

इंजीनियर: हाथ का अंगुठा और तर्जनी उंगली लम्बी हो और बाकी उंगलियां सीघी और नोक वाली हो, हाथ का आकार वर्गाकार हो, शनि पर्वत उन्नत, मस्तिष्क व भाग्य रेखा निर्दोष हो और बुध पर्वत उन्नत हो जिससे जातक इंजीनियर में रुचि लेता हैं।     Vedic astrology course

चिकित्सक: हाथ में बुध पर्वत उन्नत हो उस पर तीन चार खडी रेखाये हो और गाठदार व लम्बी उंगलिया हो जिसमें हाथेली का आकार वर्गाकार हो और भाग्य रेखा व मस्तिष्क रेखा से निकल कर कोई रेखा मंगल पर्वत तक जाती हैं।      Why Worried? Ask a question and get solutions! 

कवि/चित्रकार: हाथ में उन्नत शुक्र व चंद्रमा हो, उंगलियो के सिरे नोकदार, हाथ लचीला, चमकदार व मुलायम हो और मस्तिष्क रेखा का झुकाव चंद्रमा पर्वत तक हो।

अध्यापक: हाथ में निर्दोष मस्तिष्क रेखा से कुछ शाखाये सूर्य व गुरु पर्वत तक जाये और सूर्य व गुरु पर्वत उन्नत हो, बुध की उंगली सीधी हो और उसकी लम्बाई सूर्य के पहले पोर तक जाये तो अध्यापक के योग बनते हैं।     

सेना/ सरकारी कार्य: हाथ में लम्बा व मज़बूत अंगुठा, मंगल व सूर्य पर्वत विकसित/उन्नत हो, भाग्य रेखा स्पष्ट हो, वर्गाकार उंगलिया और मस्तिष्क रेखा से निकल कर कोई रेखा सूर्य रेखा तक जाये तो थल सैनिक योग बनते हैं। बृहस्पति पर्वत मज़बूत और मस्तिष्क रेखा व जीवन रेखा दोनो के उदय होते स्थान में आपस में कुछ अंतर हो, केतु स्थान से निकली रेखा चंद्रमा तक जाये तो हवाई सेना में रुचि होती हैं। अगर चंद्रमा पर्वत उन्नत हो और मस्तिष्क रेखा से निकली कोई रेखा चंद्रमा पर्वत तक जाये तो जल सेना के योग बनते हैं।                              

हमारी हाथ की रेखायें हमारे आने वाले और बीते हुए पल की कहानी कहती हैं, इन्हीं से हम अपने सुख-दुख के बारे में जान सकते हैं। हमें क्या मिला या मिलेगा, हाथ की लकीरे ये सब राज़ जानती हैं, तो आईये इन्हीं रेखाओं से अपने जीवन के महत्वपुर्ण पहलु यानि व्यवसाय के बारे में जाने।  

  1. हाथ में जीवन रेखा का घेरा अधिक बडा हो तो जातक खुद कमाने वाला होता हैं, ऐसा जातक नौकरी भी करता हैं और साथ में अपना कुछ न कुछ व्यवसाय भी कर सकता हैं।
  2. सूर्य पर्वत से नीचे कोई रेखा आ रही हो तो, जातक को अपने काम के साथ मान-प्रतिष्ठा भी मिलती हैं और नौकरी भी करेगा तो ऊच्च पद की सरकारी नौकरी करेगा, उसको इसके अतिरिक्त भी पैसा मिलता हैं।
  3. जीवन रेखा से कोई रेखा गुरु पर्वत तक जाए और गुरु पर्वत भी बेदाग उभरा हो तो जातक नौकरी भी करता हो तो नौकरी छोड़ कर फाईनेंस, वकील, सलाहकार, राजनीति या अध्यापन जैसे काम करता हैं।
  4. जीवन रेखा से कोई रेखा बुध पर्वत तक जाए, और बुध पर्वत भी बेहतर हो तो जातक सी.ए., सलाहकार, अध्यापक, ज्योतिष या वकील बनता हैं, ऐसे जातक के नीचे कई लोग काम करते हैं वे अपनी कम्पनी में लोगो को नौकरी देता हैं।               Why Worried? Ask a question and get solutions! 
  5. जीवन रेखा से निकलती हुई कोई रेखा सुर्य पर्वत तक जाए और सूर्य से निकलती हुई कोई रेखा भाग्य रेखा तक आए तो ऐसा जातक अपने जीवन में पहले तो बोझा ढोने जैसा काम करते हैं, अगर मज़बूरी में नौकरी भी करनी पडे तो छोड़ देते हैं, फिर बाद में अपनी मेंहनत व संघर्ष से अपना रॉयल अम्पायर खडा‌ करते हैं और अपना व्यापार करते हैं।
  6. उंगली पर चक्र अधिक हो तो अपनी नौकरी से धन व सम्मान पाते हैं। उनकी ऊँगली में शंख अधिक हो तो अपने व्यापार से धन व सम्मान मिलता हैं। पहले कुछ भी हो पर बाद में बहुत बडे आदमी बनते हैं।     
  7. भाग्य रेखा से आर-पार रेखाएं निकलती हो और ह्रदय रेखा को पार करती हुई शनि पर्वत तक जाए तो जातक बहुत बडी इंड़स्ट्री लगाता हैं और संघर्ष कर के अपने ज़ीवन में कामयाब होता हैं।
  8. अगर चंद्र पर्वत पर वलय हो तो जातक हमेशा भ्रमित ही रहता हैं, वह निर्णय ही नहीं ले पाता कि क्या काम करे। ऐसे लोगो को नौकरी ही करते रहना चाहिए, अधिक बदलाव के बारे में नहीं सोचना चाहिए।
  9. भाग्य रेखा से एक रेखा सूर्य की तरफ, और भाग्य रेखा से दूसरी तरफ एक रेखा गुरु पर्वत की तरफ जा रही हो तो जातक कुछ भी काम कर सकता हैं, उसको अपनी ही मेहनत से मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती हैं।

व्यवसाय में रेखाओं से बाधा:- जब हम अपनी इन रेखायो से व्यवसाय में सफलता देख सकते हैं तो बाधाये भी देख सकते हैं।

  1. अगर हाथ में भाग्य रेखा कटी हुई हो तो पैसा कमाने में परेशानी आती हैं, बहुत ही बाधाएं और परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे लोगो को व्यावहारिकता से काम करना चाहिए। इन लोगो को अपने साथ काम कर रहे लोगो से भी परेशानी रहती हैं और उनकी चुगली करना और अपने काम प्रोज़ेक्ट में भी गड़बड़ी करते हैं। अगर आपके आसपास ऐसे लोगो हो तो आप उन पर विश्वास न करे, नहीं तो आप की गलती की वज़ह दूसरे फायदा उठा ले जाएंग़े।
  2. जिसके हाथ में शुक्र पर्वत से कोई रेखा राहु पर्वत तक जाए या राहु पर्वत से कोई रेखा शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग अपनी कम्पनी का नाम खराब करते हैं, और कार्य-स्थल का माहौल भी खराब करते हैं।
  3. अगर मंगल रेखा भाग्य रेखा से मिल रही हैं, और वहां कालापन आ रहा हो तो आपके खिलाफ षड़यंत्र हो सकता हैं, आपका अनचाही जगह तबादला हो सकता हैं, अगर भाग्य रेखा भी कमज़ोर हो या न हो तो नौकरी में बाधाएं आती हैं।
  4. भाग्य रेखा दूर तक आगे जाए और जहां जा कर टुट जाए और वही कालापन भी हो तो जातक को मज़बुरी में नौकरी में परिवर्तन करना पड़ता हैं।
  5. सूर्य रेखा के आस-पास जाल हो और बहुत सारी रेखाएं हो तो आपको कोई गलत काम में फंसा सकता हैं, पुलिस केस भी हो सकता हैं या आपके आस-पास काम करने वाले ही आप पर इल्ज़ाम लगा सकते हैं।

उपाय:- रात को स्नान कर के पीले वस्त्र पहने, पीले आसन पर बैठे, चमेंली के तेल की ज्योति ज़ला कर पूर्व मुख कर रोज़ाना बग्लामुखी का जाप करे। “ऊँ ह्रलींग बग्लामुखी नम:”!

अपने पास सफेद व लाल पुष्प रखे और मंगलवार को तिल से बनी वस्तुए दान करे।

शनिवार को जूते या छाता दान करे।  

ये कुछ सामान्य उपाय हैं जिसके करने से आप को अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती हैं। अगर आप भी अपने बारे में जानना चाहते हैं तो आये हमसे सम्पर्क करे।

आप भी अपने हाथो की लकीरो से अपने बारे में जानना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करे और अपनी रेखाओ से अपने आने वाले समय और अन्य योगो के बारे में जाने। अगर किसी को हाथो में ऐसे परेशानी वाले योग हो तो भी हमसे संपर्क करके उपायों द्वारा आने वाली परेशानियों को समझ सकते हैं। राघावाया ज्योतिष आपकी समस्या को समझ कर उसका निवारण बताने का प्रयास करेगा और हस्त रेखायो के रहस्य को सीखाया भी जाता हैं जिससे आप अपने और अपनों के हाथो में छिपे योगो को जान सके।   +917701950631 

 


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap