Astrology
Contact Us

Lover's Behavior

                        ”राशि अनुसार जाने अपने प्रेमी का स्वभाव”  

प्रेम प्यार मोह्ब्बत नाम लेते ही होठों पर एक हल्की सी मुस्कुराहट आ जाती हैं और याद आती हैं किसी खास की। प्रेम की खुश्बु वही महसूस कर सकता हैं, जिसने कभी किसी से अपनी रुह से प्यार किया हो। प्रेम की खुशबु गुलाब जैसी नही हैं क्योंकि खुशबु ज्यादा देर तक रुक ही नही सकती। प्रेम की खुशबु उन सासों की तरह हैं जिसे हम रोज़ाना जीने के लिए लेते हैं, जिसके बिना हम ज़ी नही सकते। किसी खुशबु भरा प्यार अधिक देर टिक नही पाता, प्रेम की खुशबु तो सासों जैसी हैं, जो हमेशा साथ रहती हैं। 

इसी तरह प्रेम का स्वाद भी किसी वस्तु की तरह नही हैं, प्रेम का स्वाद पानी के जैसा हैं, जिसका कोई स्वाद नही हैं पर प्यास उसी से बुझती हैं और सुकून भी मिलता हैं।  

सच्चा प्रेम वही हैं कि हम अपने प्रेमी के सामने जैसे होते हैं, वैसे ही रहते हैं, प्रेम के अंदर प्राकृतिक सुंदरता होती हैं। जिसके लिए अपने चाहने वाले के सामने बनने संवरने की जरुरत नही हैं, अपने रुप को बनावटी नही बनाते। सच्चा प्यार हर तरह से स्वीकार्य होता हैं, वो हमारे बाहरी आवरण को नही देखता, हमारे अंदर सांसो की तरह समाया होता हैं। प्रेम पानी के जैसा हैं जिसकी खुशबु सांसो की जैसी हैं।  

हमारी ज़िंदगी में प्रेम ही हैं, जो हमें आज की भाग-दौड़ भरी दुनिया में राहत और सकून देता हैं और हम सभी अपने प्रेमी के साथ प्रेम भरा समय बिताना चाहते हैं उनके साथ घूमने जाना चाहते हैं, उनके साथ अपने प्यार भरे लम्हे बिताना चाहते हैं, पर अपने प्यार के साथ ड़ेटिंग पर कैसे और कहां जाया जाए, ये प्रत्येक राशि के स्वभाव पर निर्भर करता हैं अगर हम साथी के स्वभाव व पसंद को जान जाए तो उनके बारे में जानना आसान हो जाएगा।

प्रत्येक राशि के अनुसार कुछ बाते जो ड़ेटिंग से पहले ध्यान रखे।    हमसे मिलनें के लिए सम्पर्क करें!

1. मेष:- इनके लिए बहुत आसान नही होता ड़ेटिंग की जगह का चुनाव करना, ये अधिकतर जोश और भाग-दौड़ वाली जगह पर जाना पसंद करते हैं। इनको शारीरिक और भावनात्मक रुप से जोशिली और उमंग भरी जगह जाना पसंद हैं। इनको पार्क में नही जाना चाहिए। इनको चुप और शांत वातावरण पसंद भी नहीं आता। ये ऊंची पहाड़ियों पर दौड़ना चाहते हैं। ये फिल्म, डिस्को तड़क-भड़क या कही रोमांस करने वाली जगह जाना पसंद करते हैं, इनको अपने बीच या किसी तीसरे के साथ से परेशानी होती हैं। गोआ जैसे रोमांटिक स्थान पर जाना इनका सपना होता हैं।

मेष राशि वाले ऊर्ज़ा से भरे होते हैं, जिससे उनका व्यक्तित्व गर्वीला होता हैं, इनको कोई बात बहुत ज़ल्दी महसूस भी हो जाती हैं। मेंष राशि वाले अपने प्रेम का इज़हार बहुत ही जोश, और खुलेआम करते हैं, और ऐसे ही लोगो को पसंद भी करते हैं। इनको खरिदारी करना भी बहुत पसंद होता हैं। ये केवल उसी से प्यार करना पसंद करते हैं, जहां इनका प्यार सुरक्षित रहे और इनका प्यार मज़बूती से इनके साथ ड़टा रहे। ये लोग सांसारिक व सामाजिक परंपरा का पालन नही करते और अपने प्यार का इज़हार बिना ड़रे करते हैं। यदि ड़ेटिंग के समय इनका प्यार इनके अनुसार व्यवहार नही करता तो ये सरेआम उसको वहां छोड़ कर भी जा जाते हैं।                       

वृषभ:-- वृषभ राशि वालो के साथ ड़ेटिंग पर जाना चाहते हैं, तो आपको एक अच्छे वक्ता और शान्ति से सुनना और घूमना पसंद होना चाहिए तभी वृषभ राशि वालो के साथ प्रेम करे। वृषभ राशि वाले आराम से अपने दिल की बातचीत करते हुए शांति से ड़ेटिंग करना पसंद करते हैं, जिस से ये अपने दिल की बात आसानी से कह सके। ये लोग किसी पर अपना रौब नही दिखाते, न ही बेकार की छेड़-छाड़ करना पसंद करते हैं। ये बहुत ही सौम्य तरीके से प्रेम को व्यक्त करते हैं, ये प्यार को लेकर एक बार कोई निर्णय ले ले तो अपने मन को बिल्कुल भी नही बदलते, बहुत ही ज़िद्दी किस्म के भी होते हैं। इनका प्रेम करने का बहुत ही संवेदनशील और रोमांटिक तरीका होता हैं, भावनात्मक रुप से बहुत सौम्य, स्नेही और रोमांचक होते हैं। जिस से प्रेम करते हैं, उसी को सब कुछ समझते हैं, उन्हे अपना समझ कर दिल की सब बात कह देना चाहते हैं।

ये बाहर से जितने कोमल और स्नेही होते हैं, उतने अंदर से खतरनाक भी होते हैं, इनके साथ धोखा करने वालो को ये कभी माफ नही करते। जहां ये अपनी मन की बात आसानी से कह पाए, आराम से कुछ पल बिता पाए, बस वही जाना पसंद करते हैं। इनको ड़ेटिंग पर जाने के बाद खुद को अधिक दिखाना नही चाहिए, बस अपना हँसता और मुस्कुराहट भरा चेहरा ही रखना चाहिए।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए पहली ड़ेट पर जाना कुछ मुश्किल सा होता हैं, पर एक बार जब इनकी झिझक दूर हो जाए तब इनमें वह सब जोश होता हैं, जो एक प्यार करने वाले में होना चाहिए। मिथुन राशि वाले अधिकतर उन्हीं के प्यार में पड़ते हैं, जो समझदार और जिज्ञासु होते हैं। इस भावनात्मक दुनिया में ये अपने प्यार को सुरक्षित चाहते हैं। ये जब तक अपने साथी को अच्छी तरह से जान नही लेते तब तक अपने दिल की बाते करना पसंद नही करते हैं। ये लोग वही जाना पसंद करते हैं जहां टहलते-टहलते अपने साथी से बात करते हुए उसके दिल की बाते और बातों-बातों उसके दिल की अच्छी-बुरी बाते जान सके। इनको यात्रा करना, घूमना और लौंग ड्राईव करना पसंद होता हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा समय बात करने का मिल सके। ये खुद बहुत बुद्धिमान होते हैं, और इनका दिमाग अधिक जानकारी के लिए उत्सुक रहता हैं।   किसी भी सवाल के लिए हमसें सम्पर्क करें!

ये लोग अपने व्यवहार से अपने साथी पर अपनी पहली मुलाकात में ही अपनी छाप छोड़ देते हैं। खुद को सबसे बढ़िया दिखाना चाहते हैं, अपनी बातो से ही सामने वाले का मन मोह लेते हैं, इनको आरामदायक जगह जाना पसंद नही हैं, बस जहां ये खुल कर बात कर सके और साथी की सुन सके, अधिक समय तक शांत या चुप न रह सके, वही जाना पसंद करते हैं। ये लोग आक्रोश, तनाव और उतावलेपन से दूर रहते हैं, इनको ऐसे साथी भी पसंद नही जो बहुत जल्दी जोश में आ जाते हैं या जो लोग हमेंशा किसी बात का रोना रोते रहते हैं। ये समय के बहुत पाबंद होते हैं, ये समय व मिलने की तारिख हमेंशा याद रखते हैं।

कर्क:-- कर्क राशि वालो को अपनी पसंद के अनुसार, अगर ड़ेटिंग नही मिलती हैं, तो वह हर बार बिना कुछ कहे अपनी इस ड़ेट से बहुत कुछ सीखते हैं। जिस से अगली बार वह कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। कर्क राशि वाले बहुत भावनात्मक सोच के होते हैं, वह अपने साथी की भावना को समझते हैं। वह जब भी ड़ेट पर जाते हैं वह अपने चारोंं ओर हो रही हर बात पर ध्यान रखते हैं। वह अपने रिशते को लेकर किसी न किसी बात पर भ्रमित रहते हैं और कुछ न कुछ कल्पना में खोए रहते हैं।    अपने लव पार्टनर के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें!

कर्क राशि वालो को अपने प्यार से बहुत उम्मीद रहती हैं, वह अपने प्यार से भावनात्मक रुप से जुड़े रहते हैं, और उन्हीं को अपना सब कुछ समझते हैं। वह जब ड़ेट पर जाते हैं, तो अपने साथी का मातृत्व की तरह ध्यान रखते हैं। कर्क राशि वाले ऐसा साथी चाहते हैं, जो इनके साथ हमेशा रहे और उनको खोने का ड़र भी न हो। वह अपने प्यार के साथ छल या टाईम पास नही करते बल्कि उन्हीं के साथ ज़िंदगी बिताने की सोचते हैं। ये लोग अपने साथी के साथ शांत वातावरण में जाना पसंद करते हैं। ये लोग अपने खास लोगो के पास भी अपने साथी को मिलवाने ले जाते हैं और तभी सोचते हैं कि ड़ेटिंग भी हो गई। अपने परिवार के सदस्य से ही साथी के बारे में कैसे समय बिताए पूछते हैं। कर्क राशि वालो के साथ ड़ेटिंग पर जाना हो तो कभी भी इनके भावना के साथ न खेले न ही कोई ऐसी बात करे, जिस से इनका कोई पुराना जख्म उभर आए।

सिंह:-- सिंह राशि वाले अपने साथी के साथ पार्क में टहलना पसंद नही करते हैं। वह अपने साथी के साथ एक रोमांचक शाम बिताने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अपने साथी के प्रति ईमानदार रहते हैं और बिल्कुल साफ और स्पष्ट बात करना और कहना पसंद करते हैं। ये ज़न्म से ही नेतृत्व की भावना रखते हैं और आदर्शवादी होते हैं। अपने साथी की कोई भी गलत बात इनको बर्दाश नही होती हैं। ये लोग अपनी भावनाओं को बहुत ही अलग ढंग से दिखाते हैं और सोचते हैं, कि जो भी ये ड़ेटिंग पर खुद चाहते हैं वह बिना बताए ही इनका साथी समझ जाए और वैसा ही करे। ये लोग रचनात्मक के साथ रोमांटिक होते हैं। ये अपना व्यक्तित्व महान, गौरव, अधिकार भरा, रौबिला और नेता की तरह दिखाते हैं। ये उन्हीं लोगो को ही पसंद करते हैं, जो ज़ीवन में कुछ बन जाते हैं और उनकी एक अलग पहचान होती हैं। ताकि उनके साथ चलते हुए ये गर्व महसूस करे। ये लोग सोचते हैं कि खुद ये सबसे बेहतर हैं और अपने लिए एक बेहतर साथी की तलाश करते हैं।              अपने विवाह के बारें में जाने!

सिंह राशि वाले ड़ेटिंग पर अपने साथी के साथ बहुत पुछताछ करते हैं, इनको दिखावा और नाटक करने वाला साथी पसंद नही होते, व्यवहारिक लोग ही इनको पसंद आते हैं। अगर इनका साथी इनकी तारीफ करे ये शीघ्र विश्वास भी नही करते। इनको वास्तविकता पसंद आती हैं। इनको सरप्राईज़ देना और साथी द्वारा लेना भी बहुत पसंद होते हैं और अपनी ड़ेट पर ये एड़वेंचर पसन्द करते हैं। इनको ड़ेटिंग़ पर खाना-पीना, नाचना और मज़ा करना पसंद हैं। इनको पुरानी रुढिवादी बाते पसंद नही होती, जिस बात में सच्चाई और असलियत हो वही इनको पसंद आती हैं।           

कन्या:- कन्या राशि वालो को अपनी ड़ेटिंग में ज्यादा कुछ नही चाहिए होता हैं, बस इनके साथ जाने वाला ज्यादा शर्मीला न हो न ही अधिक देर तक चुप रहने वाला हो और इनके साथ मनोरंज़न करने वाला हो, तो इनकी ड़ेटिंग में फिर कोईं कमी नही रहती हैं। कन्या राशि वाले लोग सभ्य व सोच-समझकर बात करने वाले, चालाक और हर बात का विशलेषणात्मक करने वाले होते हैं। ये अपने चारो ओर सब कुछ व्यवस्थित करना चाहते हैं। कंन्या राशि वाले लोग जिम्मेदार और मेहनती होते हैं, अपने ही प्रयासों से आगे बढ़ने में विशवास रखते हैं।    अपने पार्टंनर के साथ मैच करवाये!  

ये लोग बहुत ही महत्वकांक्षी, अहंकारी और खुद पर गर्व करते हैं। इनके पास दिमागी योग्यता बहुत होती हैं। ये उसी साथी के प्यार में पड़ते हैं जो खुद भी मज़बूत हो और इनके लिए सुरक्षित हो, ताकि ये लोग आपस में स्थिरता भरा रिशता रखे। इनको समझदार, बुद्धिमान और शिक्षित व्यक्ति पसंद होते हैं, जो इनके साथ अपनी राय का आदान-प्रदान कर सके। कन्या राशि वाले सफल और स्थिर व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते हैं। ये अपनी ड़ेटिंग में अपनी पर्सनल परेशानियां और किसी भी तरह की नकारात्मक बाते पसंद नही करते। ये साफ बाते करना पसंद करते हैं, जिसमें कोई झूठ न हो। इनको अपने साथी को सभ्य परिधान में देखना पसंद हैं, और शिष्टाचार व्यवहार पसंद हैं।

तुला:-- तुला राशि वाले अपने साथी के साथ शुरुवात में कुछ शर्म महसूस करते हैं, और कुछ चुप-चुप भी रहते हैं। हालांकि ये लोग बहुत सभ्य, सपनो में रहने वाले, अपनापन जताने वाले और सुलझे हुए होते हैं। ये हर जगह संतुलन और सद्भाव रखते हैं। इन में बहुत आकृषण होता हैं, जिससे लोग इनसे आसानी से जुड़ जाते हैं। ये एक सामाजिक जिंदगी ज़ीना पसंद करते हैं।

ये लोग हमेंशा दूसरो की मदद करने को तैयार रहते हैं, जिस में अपना और अच्छे-बुरे का ख्याल भी इनको नही आता। ये लोग रोमांटिक और आदर्शवाद होते हैं। ये लोग अन्याय को सहन नही करते और बुरे व्यवहार से दूर रहते हैं। ज़रुरत पढ़ने पर ये अपना आक्रामक व्यवहार दिखाने में पीछे नही हटते हैं। इनका अपने साथी के साथ बहुत गहरा रिशता जुड़ जाता हैं और रोमांस के पलों का पुरा आन्नद लेते हैं। अपने साथी के साथ एकांत में जा कर पल बिताना चाहते हैं और एक यादगार ड़ेट बनाना चाह्ते हैं। इनको अपने साथी से बहुत महत्कांक्षा होती हैं और ये चाहते हैं कि इनका साथी इनसे बिना किसी ड़र के मिलने आए। ये ज्यादा तनाव पसंद नही करते, कभी-कभी जहाँ ज्यादा बहस हो रही हो ये वहां से चले जाते हैं। इनका साथी इनमें कोई बुराई देखे इनको बिल्कुल पसंद नही आता।  अगर इनमें और साथी के बीच कोई बात भी हो तो ये बहुत जल्दी भुला कर आगे बढ़ जाते हैं।  

वृश्चिक:-- इस राशि वालो का मूड़ अगर अच्छा हो तो ये अपने साथी के साथ बहुत खुश रहते हैं अगर अच्छा न हो तो अपने साथ उनका मूड़ भी खराब कर देते हैं। ये लोग बहुत उत्साही, तेज़, भावुक और जूनुन भरे होते हैं। इनके ऊपर अचानक कोई परेशानी आए तो ये सम्भाल नही पाते। इनके अंदर एक बहुत ही गहरी काल्पनिक शक्ति होती हैं, जो ये आने वाली समस्याओं या समय को पहले से ही जान लेते हैं। जिससे ये अपने आस-पास होने वाले झुठ सच को बहुत ज़ल्दी पहचान लेते हैं।

ये लोग अपने अपनी सोच के अनुसार बिल्कुल सही चलते हैं, और अपने साथी से भी यही उम्मीद रखते हैं कि वह इनके साथ कोई छल न करे। इनके अंदर आंतरिक ऊर्ज़ा होती हैं, जिस से ये किसी से कभी हार नही मानते और वक्त आने पर खुद का धैर्य भी खो देते हैं, जिससे इनमें एक तरह का विस्फोट होता हैं। इनका साथी इनको मुर्ख नही बना सकता, इनको वही साथी पसंद हैं, जो ईमानदार हो और सीधा हो। ये मज़बूत, निर्णायक और महत्वकांक्षी लोगो से प्यार करते हैं। जिनका अपना एक लक्ष्य होता हैं, ये उन्ही को पसंद करते हैं। ये अपने साथी से रोज़ाना बात करना और मिलना पसंद करते हैं। कभी-कभी ये अपने प्यार में बहुत भावुक भी हो जाते हैं। इनको अपने साथी को पुरानी परम्परा के साथ ज्यादा जुड़ना पसंद नही हैं और ये उनके साथ वहां जाना पसंद करते हैं, जहां ये उनके साथ आराम से वक्त बिता सके।

धनु:-- इनके साथ ड़ेटिंग कभी बोरिंग नही होती हैं, ये अपने साथी के साथ बहुत खुश रहते हैं और उनको भी बहुत खुश रखते हैं। ये बहुत ही आशावादी और ऊर्जावान होते हैं, इनका अच्छा स्वभाव और ये उत्साह भरे रहते हैं। ये हमेंशा कुछ न कुछ करते रहना ही पसंद करते हैं, जैसे खेलना, यात्रा करना या समाज में अपना नेतृत्व बनाए रखना इनको बहुत पसंद हैं। ये आज़ाद रहना पसंद करते हैं, बाहर घूमना पसंद करते हैं, इनको पाबंदियो और रोज़ाना के एक ही नियम पसंद नही हैं। इनको प्रकृती और एड़वेंचर से बहुत प्रेम होता हैं।   ज्योतिष सीखे!

ये खुद बहुत बैचेन और उत्सुक रहते हैं, हमेशा अपने साथी के साथ खुश और घूमते रहना पसंद करते हैं और अपने साथी से यही उम्मीद रखते हैं कि वह हमेशा इनके साथ मनोरंज़न और रोमांच के लिए तैयार रहे। ये लोग बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं और फिर बहुत जल्दी ऊब भी जाते हैं, इनका साथी इनको बांध कर रखे ये इनको ज़रा भी पसंद नही आता हैं। जब ये ड़ेटिंग पर जाते हैं, तो इनको अपने साथी के साथ कोई पुरानी या कहानी जैसी बाते पसंद नही आती हैं, ये अपने साथी के साथ व्यवाहरिक और जोश भरी बाते पसंद करते हैं। 

मकर:-- मकर राशि वालो का ज़ीवन बहुत ही चुनौतिओं और मुश्किलों भरा होता हैं, ये अपने साथी के साथ जल्दी घुल मिल नही पाते हैं। ये लोग बहुत मेहनती, जिम्मेदार और अपना काम खुद खत्म करने वाले होते हैं। अपने लक्ष्य पर पहुँचने के लिए अपने साथी का बलिदान तक दे देते हैं। ये अपने साथी के साथ एक आज़ादी भरी शाम बिताना पसंद करते हैं, ये उन्ही को प्रेम करते हैं, जो इनको समझते हैं। ये सामाजिक ज़ीवन जीना पसंद करते हैं, ये लोग बहुत गम्भीर, धैर्यवान, परम्परावादी और ज्ञानी होते हैं। ये अपने साथी का ध्यान ज्यादा अपनी ओर आकृषित नही करते हैं, और न ही उनको खुद को अपनी पहचान बताते हैं। ये लोग बाहर से बहुत मज़बूत हैं, यही दिखाते हैं, और जब ड़ेट पर जाते हैं तब बहुत गम्भीर और भावुक भी रहते हैं। इनको रोमांस शुरु करने में थोड़ा समय लग सकता हैं, इनको ऐसा साथी चाहिए होता हैं, जो रोमांस में इनका साथ दे। ये ऐसा साथी पसंद करते हैं, जो खुद भी समझदार हो, जिम्मेदार हो और परम्परा को मानने वाला हो।          आपका लक्की रत्न कौनसा है!

कुम्भ:-- ये अपना सारा ज़ीवन एक ही साथी के साथ बिताना चाहते हैं, कुम्भ राशि वाले इस बात पर खरे उतरेंगे कि अपना विशवास कभी खो पाते। इनको हमेशा प्यार की तलाश रहती हैं और जैसे ही इनको प्यार मिलता हैं उसी को अपना सब कुछ समझ बैठते हैं। कुम्भ राशि वाले आज़ाद रहना और रखना पसंद करते हैं, ये अपने साथी के ऊपर कोई नियम या सीमा नही थोपते हैं। ये साथी को किसी के साथ भी बात करने से रोकते नही हैं, पर कोई उनका इस बात का फायदा उठाए ये इनको बिल्कुल भी पसंद नही हैं। ये ऐसा साथी पसंद करते हैं, जो इनको हक से प्यार करे, इनके साथ आज़ाद रहे, वह मज़बूत हो और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला हो। जिनके साथ वह पुरे जुनून के साथ प्रेम कर सके। इनके ज़ीवन में बहुत से परिवर्तन आते रहते हैं, ये कभी-कभी ज़रुरत से ज्यादा आज़ाद और अपरंपरागत हो जाते हैं। इनको अपने साथी के साथ उबाऊ, एकांत और बार-बार एक ही जगह पर मिलना पसंद नही आता हैं। ये अपनी हर ड़ेट पर परिवर्तन और अपनापन चाहते हैं। ये जरुरत से ज्यादा भावुक भी होते हैं और जब अपने साथी के साथ बहुत उत्साह से मिलते हैं और जब अलग होने लगते हैं तो इनको बहुत दुख होता हैं। ये अपने साथी के साथ गहरा और लम्बा रिशता रखते हैं, जो हमेंशा चलता रहे। इनका साथी इनसे कोई उम्मीद न रखे ऐसी इनकी सोच होती हैं। ये अपने साथी के साथ मस्ती और आन्नद भरी ड़ेट बिताते हैं। ये बहुत ही उत्साह और रोमांटिक तरह से ड़ेट पर जाना पसंद करते हैं।

मीन:-- मीन राशि वालो को बाहरी दिखावा पसंद नही आता हैं। ये लोग सभ्य, रोमांटिक, आदर्शवादी और दुसरो की सहायता करने वाले होते हैं। ये भौतिकवादी साथी से ज्यादा एक भावनात्मक साथी की तलाश करते हैं, जिनका इनके साथ गहरा जुड़ाव हो। ये लोग बहुत दयालु और साथी को बहुत प्यार करने वाले होते हैं। मीन राशि वाले अपने साथी के सपनो में खोए रहते हैं। मीन राशि वाले अपने प्यार को बहुत आसानी से अपने साथी के सामने व्यक्त कर देते हैं, ये अपने साथी को प्यार का इज़हार बहुत ही संगीतमय तरिके से और भावनात्मक रुप से करते हैं। ये लोग दुसरो की मदद के लिए हमेंशा तैयार रहते हैं और लोगों के साथ साहुनूभूति रखते हैं। कभी-कभी ये लोग संवेदनशील और रहस्यवाद बन जाते हैं। इनका साथी इनको दिखावा दिखाए या पैसे, ऐश-आराम की बात करे तो इनको पसंद नही आती हैं। इनको ड़ेटिंग पर संगीत, कला और प्राकृतिक बाते पसंद करते हैं। इनके साथी को इनके साथ बहुत ही सोच समझ कर बाते करनी चाहिए। ये अपने दिल की बात खुल कर व्यक्त करने में समय लगाते हैं, वैसे ये बहुत ही गहरे और भावनाओं से भरे होते हैं। मीन राशि वाले अपनी पहली ड़ेट पर अपने साथी के साथ खुल कर बिल्कुल बात नही कर पाते हैं। इनकी ये बात बहुत खराब हैं कि यह अपने साथी के बारे कुछ ख्याल खुद ही बना लेते हैं जिससे ये खुद भी परेशान रहते हैं और कभी-कभी उसको भी पसंद करते हैं।       

अगर आप भी किसी से प्रेम करते हैं और उसके बारे में कुछ जानना चाहते हैं या उनसे किसी बात से परेशान हैं या वह आपसे रुठ कर चला गया हैं या आप अभी तक अकेले हैं या आपकी उनसे बनती नही हैं तो हमसे सम्पर्क करे हम आपकी सहायता करने का प्रयास करेगे।   +917701950631                                                                                    

 


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap