Palmistry
Contact Us

Maanglik Yoga In Hand

हथेली में मंगल पर्वत और मांगलिक के योग: 

हस्तरेखा विज्ञान में मंगल ग्रह को हाथ में दो स्थानों से देखा जाता हैं, जिसमें एक उच्च मंगल एंव निम्न मंगल पर्वत हैं। हाथ में जीवन रेखा और अंगूठे के बीच का हिस्सा उच्च मंगल के प्रभाव में होता हैं। बुध पर्वत के नीचे जहां ह्रदय रेखा हैं, उसके नीचे के भाग को निम्न मंगल कहते हैं। हाथ में इन दोनों स्थितियों को देखकर मंगल ग्रह का प्रभाव समझ सकते हैं। अगर हाथ में मंगल दोष से विवाह की अनुरुपता, विवाह में देरी, तलाक, दुर्घटना, परिवार से तालमेल में कमी भी देखा जाता हैं।

हस्तरेखा शास्त्र से मंगल ग्रह का प्रभाव और मांगलिक दोष:

  1. उच्च मंगल पर तारा का चिन्ह हो तो ये मंगल दोष का संकेत देता हैं।
  2. हथेलियों का रंग ज्यादा लाल हो तो मंगल दोष बनता हैं।
  3. मंगल पर्वत पर मंगल रेखा लम्बी एवं गहरी हो तो मंगल दोष बनता हैं।

उच्च मंगल:

  1. मंगल पर्वत का स्थान उभरा हो जातक साहसी और पराक्रमी होता हैं।
  2. मंगल पर तारा का चिन्ह हो तो जातक आग व दुर्घटना का शिकार होता हैं और मंगल पर क्रास का निशान हो तो आग, दुर्घटना या किसी हमले का ड़र होता हैं। मंगल पर वर्ग का चिन्ह हो तो जातक दुर्घटना या हिंसा के शिकार होने पर पर भी सुरक्षित रहता हैं।
  3. मंगल से कोई रेखा निकलकर अगर जीवन रेखा को तो स्र्पर्श करे तो जातक को सम्पत्ति का लाभ अवश्य मिलता हैं।  

निम्न मंगल:

  1. निम्न मंगल पर क्रांस या दाग धब्बे हो तो जातक अधिक बीमार पड़ सकता हैं।
  2. निम्न मंगल पर सफेद दाग दिख रहे हो तो ये रक्त संबंधी परेशानियों का संकेत होता हैं।
  3. निम्न मंगल पर वर्ग का चिन्ह हो तो जातक शत्रुता से रहित होता हैं।  
  4. निम्न मंगल का स्थान ज्यादा उभरा हुआ हो तो जातक बहुत सी भू-सम्पतियों का स्वामी होता हैं।

हस्त रेखा से जुड़े अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए यहां देखें।

अगर आप भी अपने हाथ की रेखाओ से मंगल या मांगलिक दोष के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमसे सम्पर्क कर सकते हैं या अपने हाथो की लकीरों से अपने बारे में जानना चाहते हैं और अपनी रेखाओं से अपने आने वाले समय और अन्य योगों के बारे में जानने के लिए राघावाया ज्योतिष द्वारा अपनी समस्या को समझ कर उसका निवारण जान सकते हैं, हम आपके सवालों के जवाब के साथ आपको उचित समाधान बताने का प्रयास करेंगे।  +917701950631 

 

 


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap