Palmistry
Contact Us

Shapes Of Hand

Shape of Hands हाथ का आकार   Fire Hand Earth Hand Air Hand Water Hand  Shapes of Hand   Palmistry Hast Rekha     

हथेली की लंबाई कलाई से उंगलियों के नीचे तक मापी जाती है।

Palm Reading: Online Palmistry Guide

"अग्नि तत्व"- हाथ में चौकोर या आयताकार हथेली, लाल या गुलाबी त्वचा और छोटी उंगलियां होती हैं; हथेली की लंबाई उंगलियों की लंबाई से अधिक होती है।

सहज, उत्साही और आशावादी, कभी-कभी अहंकारी, आवेगी और असंवेदनशील, बहिर्मुखी passionate bold, कार्यों को साहसपूर्वक और सहजता से करें

अग्नि तत्व हाथों वाले लोग भावुक, आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। इनमें आत्म-बोध की प्रबल भावना होती हैं और ये अपने मन की बात और सोच बताने से नहीं डरते हैं। ये साहसिक कार्य से तारिफ पाते और इनसे लोग लड़ने से ड़रते हैं। ये आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं और जो चाहते हैं, उसे प्राप्त करते हैं। ये कार्य में जोखिम उठाते हैं, और अपने अंतर्ज्ञान से उन्हें सही दिशा में ले जाते हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी और अधीर होते हैं, इसलिए कभी-कभी उनमें समझदारी और करुणा की कमी पाई जाती है।

प्रेम: ये लोग भावुक और रोमांटिक होते हैं। जब कोई उनको आकृषित करते हैं, तो वे बेझिक और साहस से अपने प्रेम का इज़हार करते है। वे अपने प्यार के लिए बहुत मेहनत करते हैं, ये अपनी डेट को बहुत रोमांचकारी बनाते हैं। ये अकसर रिश्ते की शुरुआत भावुकता और जोश से करते है, लेकिन उत्साह खत्म होते ही शांत हो जाते हैं, जिससे प्रेम में जूनुन खत्म हो जाता हैं।

करियर - ये लोग स्वाभाव से ही नेता होते हैं और गतिशील, तेज़ गति वाले वातावरण में काम करना पसंद करते हैं। वे किसी तकनीकी, राष्ट्रीय पार्क रेंजर्स के समूह का प्रबंधन कर सकते हैं, ये जो कुछ भी करते हैं उसमें अपना खून, पसीना और आँसू बहाते हैं।

 

"पृथ्वी तत्व"- हाथ में चौड़ी, चौकोर हथेलियाँ और उंगलियाँ, मोटी या खुरदरी त्वचा होती हैं, जिसका रंग सुर्ख होता हैं और हथेली की लंबाई उंगलियों की लंबाई के बराबर होती हैं।

ठोस मूल्य और ऊर्जा, कभी-कभी जिद्दी, व्यावहारिक और जिम्मेदार, कभी-कभी भौतिकवादी, reliable, अपने हाथों से सभी काम करें और अपनी जिंदगी में कामयाबी लाए

पृथ्वी तत्व हाथ के लोग दृढ़ इच्छाशक्ति वाले, व्यावहारिक और विश्वसनीय होते हैं। इन्हें जिसका ज्ञान होता हैं, उस पर कायम रहना पसंद करते हैं। ये दयालु, सलाहकार या मददगार होते है। उनके पैर मजबूती से जमीन पर टिके होते हैं। इन्हें इधर-उधर बैठना पसंद नहीं होता। इन्हें लंबी पैदल यात्रा करना, रॉक क्लाइम्बिंग करना पसंद हैं। ये व्यवहार से जिद्दी होते हैं और अपने बात में अड़े रहते हैं। इन्हें आराम क्षेत्र से बाहर निकल कर, आगे बढ़ कर जोखिम ले कर काम करना चाहिए।

प्रेम- ये दूसरो लोगों के लिए व्यावहारिक रहते हैं। ये लोग निराशाजनक या रोमांटिक नहीं होते हैं, अपने प्यार को दिखावा या खुल कर नहीं दिखाते हैं, बल्कि बहुत सोच-समझकर अपने प्यार को दिखाना पसंद करते हैं। ये लोग दीर्घकालिक रिश्तों का आनंद लेते हैं और अपने साथी को हर तरह से समर्थन देने के लिए तैयार रहते हैं। वे कोई तोहफा या सर्प्राईज़ नहीं मांगते हैं, ये ऐसा व्यक्ति मांगते हैं जो ख़ुशी-ख़ुशी उनके साथ रहे और अपने मन की बात कह सके।

करियर – ये लोग अपने हाथों के काम को पसंद करते हैं। आमतौर पर इन लोगों को बढ़ई, मैकेनिक, शेफ या हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में काम करते देखा गया हैं। ये हर कार्य को कड़ी मेहनत से करते हैं, और कठिन चुनौतियों के बावजूद मजबूत बने रहते हैं। वे अपनी प्रशंसा मांगते नहीं हैं, या अपनी उपलब्धियों को खुद बखान नहीं करते हैं

 

"वायु तत्व"- हाथ में वर्गाकार या आयताकार हथेलियाँ होती हैं जिनकी उंगलियाँ लंबी होती हैं और कभी-कभी उभरी हुई होती हैं जिसमे हाथ के पोर और झुके हुए अंगूठे, सूखी त्वचा और हथेली की लंबाई उंगलियों की लंबाई से कम होना

मिलनसार, बातूनी और मजाकिया, हर कार्य में तेज़ी दिखाना, मानसिक सोच में बैचेनी, चीजों को अलग और मौलिक तरीकों से करता हैं।

ये लोग विश्लेषणात्मक, ये लाईफ में सब कुछ जानने के जिज्ञासु होते हैं। ये अधिकतर काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद करते हैं या अपने दोस्तों के साथ किसी भी बात पर बहस शुरू करना पसंद करते हैं। इनके पास शब्दों का एक पिटारा होता है, जिससे आसानी से लोगों से जुड़ जाते हैं और अजनबियों को दोस्तों में बदल देते हैं। इनको जान पाना आसान नहीं हैं कि ये अभी क्या करना या कह देने वाले हैं। इनको तनाव दूर करने के लिए समय निकालना चाहिए और संगीत सुनना, अपने दोस्तों के साथ समय बिताना या सोशल होना चाहिए।

प्रेम: ये लोग खुलकर और आज़ादी से प्यार करते हैं। ये लोग अत्यधिक जिज्ञासु और खुले विचारों वाले होते हैं, इसलिए यह पता लगाना कठिन है कि ये सच्चे हैं या नहीं। ये उन लोगो को पसंद करते हैं जो इनकी तारिफ करते हैं और इनको फ्रीडम दे सकें। ये अपनी भावनाओं को खुलकर बोलने में परेशान होते है।

करियर: कोई भी काम जो समस्या का समाधान, क्रिएटीव, टीवी शो या पॉडकास्ट, सीखने, बात करने और लिखने वाला हो और इनको ज्ञान की बहुत प्यास रहती हैं जिससे ये एक वैज्ञानिक, दार्शनिक या शोधकर्ता के रूप में काम करते हैं।

 

"जल तत्व"- हाथ की हथेली लंबी, कभी-कभी अंडाकार आकार की और उँगलियाँ लंबी, लचीली, शंक्वाकार होती है; हथेली की लंबाई उंगलियों की लंबाई के बराबर होती है।

रचनात्मक, बोधगम्य और सहानुभूतिपूर्ण, मूडी, भावुक और संकोची, अंतर्मुखी, काम शांति और सहजता, emotional caring

जल तत्व हाथ वाले लोग संवेदनशील, भावनात्मक और दयालु होते हैं। वे हर बात और रिश्तों को गहराई से महसूस करते हैं, इनका मूड कभी भी बदल जाता हैं। ये वाले लोग अविश्वसनीय रूप से सहज और चौकस होते हैं, वे आसानी से दूसरे लोगों की भावनाओं और इरादों को समझ लेते हैं। वे रचनात्मक सपने देखने वाले होते हैं, जो अपनी भावनाओं को पेंटिंग, संगीत, नृत्य या कविता में दिखाते हैं। ये ईमोशनल होने से आसानी से बहाव में आ जाते हैं। उनके पास अक्सर बहुत सारे अद्भुत विचार होते हैं, लेकिन वे करने की बजाय सोचने में समय खराब करते हैं। इन्हें वास्तव में कोई काम पूरा करना हो तो अपने विचार लिखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए नियम से चलना होगा।

रिश्ते- अपनी दयालुता, करुणा और कलात्मक प्रतिभा से जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को आकर्षित करते हैं। ये किसी को भी जानने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्हें डेटिंग करना और अपने से अलग लोगों के बारे में जानकारी लेना पसंद हैं। ये लोग दूसरों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं, जिससे बहुत संवेदनशील हो जाते हैं। इन्हें धोखा बहुत मिलता हैं, जिससे इन्हें सावधान रहना चाहिए। कोई ऐसा व्यक्ति जो आपको हमेशा गलत कहता हो या आपसे दूर रहना चाहता हो तो आपको खुद ही उससे दूरी बना लेनी चाहिए।

करियर – ये लोग लचीले, रचनात्मक कार्य में आगे बढ़ते हैं। कई लोग कलात्मक मिट्टी के बर्तन बनाने या कपड़े डिज़ाइन करने के लिए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और सुंदर चीज़ों के प्रति प्रेम का उपयोग करके कला को दिखाते हैं। ये लोग रचनात्मक कार्य करना पसंद करते हैं, जैसे इंटीरियर डिजाइनर या ग्राफिक कलाकार। ये कार्य में अपने अंतर्ज्ञान का उपयोग करते हैं, जिससे सेल्स का काम भी करते हैं।


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap