Palmistry
Contact Us

Hath Mei Vivah Ki Rekha

 

 

हाथ की लकीरों से वैवाहिक जीवन का रहस्य:  

हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हथेली की रेखाओं से हम अपने प्रेम विवाह, विवाह का समय, विवाह में खुशी/गम, तलाक, बाहरी संबंध, अन्य जाति विवाह, विच्छेद और पुर्नविवाह के बारे में जान सकते हैं कि वह कैसा रहेगा। प्रेम विवाह के लिए ह्रदय रेखा, भाग्य रेखा और विवाह रेखा का दोष से रहित होना बहुत महत्वपूर्ण होता हैं।    

विवाह रेखा- हाथ की छोटी ऊंगली के नीचे बुध पर्वत होता हैं और वहीं उसी पर्वत के नीचे हृदय रेखा जो निकल कर बृहस्पति पर्वत की ओर बढती हैं, वहीं बुध पर्वत और ह्रदय रेखा के ठीक बीच में छोटी सी रेखाएं होती हैं, जो विवाह रेखा होती हैं। यहां एक से ज्यादा रेखाएं हो सकती हैं, जो सबसे स्पष्ट और गहरी रेखा हो वही विवाह रेखा होती हैं। ये लम्बी और पतली सी दिखती हैं, बाकी छोटी रेखायें प्रेम-सम्बन्धों या विवाह से पहले होने वाले रिशते के बारे में बताती हैं। जो विवाह से पूर्व संबंधो और उनके पूर्ण होने से पहले ही खत्म होने का संकेत देती हैं। यहीं रेखा यदि लम्बी हो, लेकिन आगे जाकर लहरदार होकर पतली हो जाये, तो यह जीवन साथी के स्वास्थ्य के उतार-चढ़ाव को दर्शाती हैं। यहां रेखाओं की स्थिति और उनकी बनावट से विवाह की उम्र, विवाह में सुख-दुख, विवाह की संख्या और जीवन साथी की शारीरिक बनावट के बारे में पता चलता हैं। कहते हैं उन रेखाओं पर जाल या अन्य निशान होने से व्यक्ति के विवाह के बारे में पता चलता हैं।

प्रेम विवाह- कुछ लोग प्रेम विवाह के लिए भी इन रेखाओं को देखते हैं, लेकिन ये प्रेम विवाह के बारे में अकेले संकेत नहीं देती हैं क्योंकि प्रेम विवाह के लिए हथेली में बृहस्पति, शुक्र और मंगल का भी उन्नत होना बहुत महत्व देता हैं। हालाँकि प्रेम विवाह होगा या नहीं इसकी जानकारी बुध पर्वत पर रेखाओं से किया जा सकता हैं।

  1. अगर ह्रदय रेखा अंत तक उन्नत गुरु पर्वत तक जाये और उस रेखा के अंत में से कुछ लाईने ऊपर की ओर जाये तो प्रेम विवाह होता हैं। यहां से लाईने नीचे की ओर नहीं जानी चाहिए।  
  2. अगर भाग्य रेखा भी ह्रदय रेखा के साथ मिल जाये और दोनो का अंतिम किनारा गुरु पर्वत तक V आकार की तरह जाये तब भी प्रेम विवाह होता हैं। 
  3. अगर गुरु पर्वत पर X हो तब भी प्रेम विवाह में सफलता मिलती हैं और जीवन साथी बहुत ही ध्यान और प्रेम करने वाला मिलता हैं। उसके साथ यदि चंद्रमा के पर्वत से कोई रेखा बिना दोष भाग्य रेखा में मिल जाये तब भी जीवन साथी रोमांटिक और प्रेम में सफलता मिलती हैं, अगर इन्हीं रेखाओ में दोष हो तो धोखा और अलगाव दिखाता हैं। वही शुक्र पर्वत पर भी क्रोस का निशान आजाये तब प्रेम संबंध विवाह संबंध में बनता हैं।            
  4. जब ह्र्दय रेखा से कोई रेखा सूर्य रेखा तक जाये और सूर्य रेखा भी बिना दोष के ह्रदय रेखा आये तब भी प्रेम विवाह में सफलता मिलती हैं। इसमें जीवन साथी का साथ और उसको नाम व यश भी मिलता हैं। 
  5. अगर शुक्र का पर्वत उन्नत हो और वहां से कोई निर्दोष रेखा निकल कर निर्दोष भाग्य रेखा तक जाये तो यह एक भाग्यवान योग हैं, जो प्रेम विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना जाता हैं।
  6. अगर ह्रदय रेखा अंत में तीन भागो में बंट जाये और उन्नत शुक्र पर कोई तारा बन जाये और गुरु पर्वत पर क्रोस का चिन्ह हो तो दोनो साथियों का जीवन सबसे खुशहाल होता हैं। 

विवाह का रुप- विवाह और विवाह की पारिवारिक स्थिति की जानकारीं भी मिल सकती हैं। अगर यहां रेखाये लम्बाई या पर्वत सामान्य तुलना में निम्न या उच्च दिखाई दे तो यह अंर्तजातिय विवाह को दिखाता हैं। इसे जीवन साथी के अपने से धनी या निर्धन होने का भी प्रतीक समझते हैं। यानी यहां रेखाये बेमेल विवाह का प्रतीक भी होती हैं।

विवाह में देरी- हथेली में बृहस्पति पर्वत अपने स्थान से शनि पर्वत की ओर झुका हो तो विवाह की उम्र 30 या उसके ऊपर निकल जाती हैं। वही अगर पुरुष की हथेली में विवाह रेखा, हृदय रेखा से दूर हो और शुक्र का आकार हथेली में कम हो और बृहस्पति के स्थान पर कोई शुभ चिह्न न हो तो ऐसे लोगो का विवाह देरी से होता हैं।

बहुत से लोगो के हाथ में विवाह रेखा नहीं होती हैं। ऐसे में विवाह में देरी होती हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं हैं की विवाह होगा ही नहीं। ऐसे लोगो की विवाह में रुकावट आती हैं और बिना वजह की देरी भी होती हैं।

हाथ में विवाह रेखा ऊपर की और मुड़ जाए और छोटी ऊँगली तक पहुंच जाय तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में काफी परेशानियां आती हैं। ऐसी विवाह रेखा वाले इंसान का विवाह होना बहुत मुशिकल होता हैं और इन लोगो के अविवाहित रहने की सम्भावनायें काफी अधिक होती हैं।

रेखाओं से जाने वैवाहिक सुख-दुख हाथ की लकीरों से जिस तरह हाथों में व्यवसाय के बारे में जान सकते हैं, वैसे ही रेखायों से विवाह के बारे में सभी जानकारी पा सकते हैं।

प्रेम विवाह के लिए हमारी सबसे छोटी ऊँगली के नीचे एक रेखा हैं, जो छोटी और बहुत गहरी होती हैं उसे प्रेम विवाह की रेखा कहते हैं, जो सभी की हथेलियों में अलग-अलग हो सकती हैं। प्रेम विवाह के लिए हृदय रेखा का बहुत ही महत्वपूर्ण और गहरा होना आवशयक हैं क्योंकि एक इंसान का चरित्र, व्यक्तित्व और स्वभाव बताने के साथ-साथ यह रेखा उसके प्रेम जीवन के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं क्योंकि हृदय ही वह स्थान हैं, जहां से प्रेम की शुरुआत होती हैं। इन्हीं दो रेखायों से प्रेम और प्रेमी की बारे में जान सकते हैं।

  1. विवाह की रेखा और हृदय रेखा दोनों एक दूसरे से बहुत कम दूरी पर हो तो विवाह बहुत शीघ्र हो जाता हैं, चाहे जीवन साथी आप स्वयं ही चुन ले और दोनो में जितनी दूरी होगी विवाह उतना ही देरी से होगा।  
  2. विवाह रेखा में दो शाखाये निकल रही हो तो यह एक अशुभ संकेत होता हैं। यह दांपत्य जीवन में समस्याओं और विवाह में विच्छेद को बताता हैं।
  3. विवाह की रेखा के आरम्भ में पहाड़ जैसा चिन्ह बना हे तो विवाह किसी गलतफहमी की वज़ह से होता हैं। अगर विवाह की रेखा के पास त्रिशूल का निशान बना हो तो यह बहुत ही शुभ माना जाता हैं, जिसमें मनपसंद जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा होगा जिसमें प्रेम कभी-कभी इतना हो जाता हैं कि वह जीवन साथी के लिए उदासीन भी सकता हैं।
  4. किसी आदमी के बांये हाथ में दो विवाह रेखा और दांय हाथ में एक विवाह रेखा हो तो उसको श्रेष्ठ जीवन साथी मिलती हैं और वह अधिक प्रेम और अधिक ध्यान रखने वाली होती हैं।
  5. अगर दोनों हाथो में विवाह रेखा समान लम्बाई और समान शुभ लक्षणों वाली हो तो वैवाहिक जीवन सुखी होने के साथ दोनो में अच्छा तालमेल होता हैं। विवाह रेखा सीधी और सूर्य के पर्वत तक जाये तो यह संपन्न और समृद्ध जीवन साथी का संकेत हैं।
  6. हथेली में एक से अधिक विवाह रेखाये अधिक प्रेम-प्रसंग की ओर इशारा करती हैं। यह रेखा नीचे की ओर बहुत अधिक झुकी हुई हो तो वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
  7. अगर विवाह रेखा में तिल, द्वीप या चकोर चिंह हो तो किसी एक का स्वास्थ्य कमज़ोर होता हैं और जीवन साथी का कोई अनैतिक संबध हो सकता हैं। विवाह रेखा बीच में ही खंडित हो तो विवाह टूट सकता हैं, लेकिन इसके लिए हथेली पर मौजूद दूसरी रेखाओं का भी अध्ययन किया जाना चाहिए।
  8. विवाह रेखा सांप की जीभ की तरह लहरेदार हो तो यह पति-पत्नी के बीच विचारो की भिन्नता रहती हैं।
  9. जब विवाह रेखा को कुछ खड़ी रेखाये काट रही हो तो यह विवाह में देरी और बाधाओं के आगमन का संकेत हैं।
  10.  हाथ में विवाह रेखा बहुत अधिक नीचे की और झुकी हो और वह हृदय रेखा को काटते हुए और नीचे जाये और विवाह रेखा पर क्रास या गहरा तिल हो तो वह शुभ लक्षण नहीं माना जाता हैं, क्योंकि ऐसे में जीवन साथी की उम्र बहुत ही कम हो सकती हैं।
  11. बुध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता हैं।
  12. अगर हथेली में मंगल पर्वत जरूरत से ज्यादा विकसित हो या फिर मंगल पर दोष युक्त चिन्ह पाए जाए तो ऐसे में वैवाहिक सुख में कमी होती हैं।
  13. अगर हथेली में शुक्र पर्वत कम विकसित हो तो वैवहिक जीवन में संतुष्टि नहीं प्राप्त होती हैं।
  14. मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा में अधिक दूरी होना, हाथ का निचला क्षेत्र अत्याधिक विकसित होना शारीरिक तौर पर अनुकूल नहीं होता ये विकार यौन असंतुष्टी को बताते हैं।
  15. हथेली में हृदय रेखा छोटी, शुक्र व गुरु पर्वत के उभार में कमी, विवाह रेखा के ऊपर क्रास, मस्तिष्क रेखा बुध रेखा को काटे या वहां तारा हो तो ये शुभ नहीं होता ।
  16. अगर विवाह रेखा के शुरुआत या अंत में तीन भाग में बंट जाये तब बाहरी संबंध की वज़ह से विवाह संबंध में अलगाव दिखाता हैं। इसी तीन लाईनो में कोई शाखा ह्रदय रेखा में मिल जाये तो नज़दीकी रिशते में ही गलत संबंध बन जाते हैं। 
  17. अगर विवाह रेखा ह्रदय रेखा के साथ मिल जाये तो प्रेम विवाह तो होगा परंतु बाद में अलगाव की स्थिति बन जाती हैं।   
  18. अगर विवाह रेखा से नकली तीन रेखाओ में से एक रेखा ह्रदय रेखा से निकलती हुई मानसिक रेखा तक जाये तो प्रेम व विवाह में असफलता के बाद मानसिक असंतुलन खोने पर आत्महत्या दिखाती हैं।       

आप भी अपने हाथो की लकीरो से अपने बारे में जानना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करे और अपनी रेखाओ से अपने आने वाले समय और अन्य योगो के बारे में जाने। अगर किसी को हाथो में ऐसे परेशानी वाले योग हो तो भी हमसे संपर्क करके उपायों द्वारा आने वाली परेशानियों को समझ सकते हैं। राघावाया ज्योतिष आपकी समस्या को समझ कर उसका निवारण बताने का प्रयास करेगा और हस्त रेखायो के रहस्य को सीखाया भी जाता हैं जिससे आप अपने और अपनों के हाथो में छिपे योगो को जान सके।   +917701950631 

 


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap