Stones
Contact Us

Silver Tulsi Mala

तुलसी माला:

हमारे भारतीय धर्म मे तुलसी का विशेष महत्व पाया गया है यह पूजनीय के साथ इसका भगवान को भोग लगाने का विशेष महत्व है। प्राचीन समय से घरों व मंदिरों मे तुलसी की पूजा की जाती है, भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है, कृष्णजी की पूजा करने वाले जानते है, कि भग्वान तो बिना तुलसी के भोग भी ग्रहण नही करते है। इसी प्रकार तुलसी की माला धारण करने से सुख-समृद्धि आती है और मन, आत्मा पवित्र होती है, जिससे भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। इसके धारण करने से मन शांत होता है और हम भगवान के करीब होना महसूस करते है। इस माला से भग्वान हरि के मंत्रो का जाप भी किया जाता है। माला धारण करने से मानसिक तनाव, संक्रामक रोग और सात्विकता का संचार होता है।

इसके औषधी गुण भी है, जिससे कई रोगो से बचा जा सकता है। तुलसी की माला धारण करने के भी अपने ही नियम है। आप भी तुलसी की माला चाहते है तो हमसे सम्पर्क करे।

आप भी रत्न की अधिक जानकारी या रत्न खरीदना चाहते है तो हमसे सम्पर्क करे। हम आपकी कुंडली के अनुसार आपको उचित व योग्य रत्न ऑर्डर पर भेजेंगे। +917701950631

लाल चंदन माला:

लाल चंदन की माला मंगल ग्रह, भग्वान हनुमानजी और देवी दुर्गाजी का सानिध्य पाने के लिए किया जाता है। यह माला शक्ति, ऊर्जा, सकारात्मकता, मानसिक शांति, पराक्रम, साहस, सुख-समृद्धि और मंगल ग्रह के मज़बूती के लिए धारण की जाती है। इससे धारण कर चंदन की शीतलता भी प्राप्त होती है। इस माला से मंगल के मंत्रो का जाप भी किया जाता है।

इस माला को माता दुर्गा के मंत्रो से प्राण-प्रतिष्ठित करके धारण की जाए तो जातक के मन से डर दूर होता है और वह साहस व शक्ति से अपने शत्रुओ व कष्टो से लडने की हिम्मत प्राप्त करता है।

हम अपनी कुंडली के कमज़ोर ग्रहों को बलवान करने के लिए रत्न धारण करते है। लेकिन ये भी याद रखना चाहिए कि रत्न कभी जादू नही करते वह आपकी दशा के अनुसार ही अपना प्रभाव दिखाते है। प्रत्येक ग्रहों के अनुसार सबके अलग-अलग रत्न है और सबको एक जैस रत्न फायदा या नुकसान नही दे सकता है। इसलिए रत्न के लिए एक ज्योतिष से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए क्योंकि रत्न अगर फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है तो वह अपने नकारात्मक प्रभाव से अर्श से फर्श तक भी पहुंचाने मे देरी नही करेगा।

रत्न का सीधा असर हमारे शरीर से मन पर पढता है। हमारे शरीर मे सात चक्र है, इन सातो के अलग अलग रंग है, ये चक्र हमारे मन पर असर डालते है। हमारे आस पास रंग ही रंग है, बिना रंग के तो दुनिया भी बेरंग होगी। उसी प्रकार रत्न का असर भी हम तक तरंगो के माध्यम से पहुँचता है। रत्न के बहुत फायदे है और उसका फायदा तभी होगा जब आप सही वजन, चमक, रंग देख कर पहने क्योंकि हर चमकती चीज सोना नहीं होती! रत्न मे अद्दभुत शक्ति होती है, यह रास आ जाए तो आसानी से आसमान पर भी पहुंचा देती है और जिस ग्रह का भी रत्न रास आ जाए उस ग्रह से जुडे फायदे मिलते है! रत्न को ग्रह की स्थति, लगन व दशा के अनुसार देख कर ही पहने। रत्न भी सही वजन का होना चाहिए नहीं तो फल देने मे विलम्ब करेगा और आप सोचेगे की इतना महंगा रत्न पहना है फायदा नहीं दे रहा! इसलिए आप सही तरह कुंडली दिखा कर और अच्छी जगह से ही रत्न खरीदे।

आप हमसे सलाह लेकर जान सकते है कि आपके ग्रहों के अनुसार आपके लिए कौनसा रत्न फायदेमंद होगा और आप हमसे सम्पर्क करके घर बैठे प्राणप्रतिष्ठित रत्नो की प्राप्ति भी कर सकते है। इनक प्राईज़ आपसे बात कर के रत्नो की क्वालिटी और वज़न के हिसाब से आपको बताया जाएगा। +917701950631


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap