Astrology
Contact Us

Jupiter Transit In Taurus 2024

बृहस्पति ग्रह का गोचर वृषभ राशि में 01 मई 2024   Jupiter Transit in Taurus   Jupiter Gochar in Vrishabh   Jupiter retrograde in Taurus from 09 September 

वृषभ राशि धैर्य और स्थिरता को दिखाती हैं। शुक्र की वृषभ राशि कामुक सुखों और सुखद जीवन का कारक हैं। बृहस्पति ने मेष राशि में रह कर अब तक अपने लक्ष्यों को मेहनत से पूरा किया हैं, अपनी आय से संपत्ति को जमा किया हैं। अब वृषभ राशि में आने पर बुद्धिमानी से इसका भोग कैसे करे ये प्रयास करेंगे।  

बृहस्पति ग्रह स्थिरता, दृढ़ता, दीर्घायु, पूर्वानुमान, स्वाभाविकता, स्व-इच्छाशक्ति प्रयासों और दृढ़ संकल्प को महत्व देते हैं और धर्म, नैतिक आचरण, शिक्षा और राजनीति से संबंधित हमारे दृष्टिकोण और व्यावहारिक और पारंपरिक मूल्य को दिखाते हैं। जबकि वृषभ राशि में बृहस्पति आपकी आत्म-छवि को बेहतर बना सकते हैं, और अपने व्यक्तिगत के अनुभव को अधिक महत्व दे सकते है।

शुक्र की राशि में आने पर बृहस्पति की प्रकृति फिजूलखर्ची, आराम और आनंद वाली हो जाती है, जिससे हमारा ध्यान सुंदरता, कला और सौंदर्य की तरह आकृषित होता हैं, इसलिए इस समय किसी भी तरह की "अति" से बचना चाहिए। बृहस्पति के गोचर से हमारा उत्साह कई बार हमारे संयम पर भारी पड़ सकता है। वैसे यह उत्साह नेक इरादे वाला होगा, लेकिन हमे असंयमी व्यवहार के साथ अंधा भी कर सकता है।

वृषभ राशि में बृहस्पति, अगर किसी बात की अति कर दें तो यह व्यवहार से जिद्दी और अत्यधिक आत्म-केंद्रित बनाती हैं। जिसमे हम स्वार्थी हो कर अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं और हाथ आए हुए अवसरों को गवां सकते हैं।  

बृहस्पति स्वतंत्रता का ग्रह स्वार्थी राशि वृषभ में गोचर करेगा, इसलिए हमें स्वार्थी होने से बचना चाहिए। इस समय अपने लिए नई संपत्तियां, भौतिक चीज़ों या खरीदारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

वृष राशि में बृहस्पति समृद्धि, संपत्ति निवेश से फ़ायदा दिलाएगा, जिनमे ज़मीन, भोजन, भवन, संगीत, विलासितापूर्ण आराम की वस्तुएं और प्राकृतिक या मिट्टी से बने आकर्षक सौंदर्य उत्पादक शामिल हैं। वृषभ राशि में, बृहस्पति का गोचर सिखाता हैं कि जो हमारे पास पहले से है उसी में खुश रहे और मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धैर्यपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएं।

वृषभ राशि में बृहस्पति होने से थायरॉयड या पैराथायराइड, सिस्ट, गुप्त समस्याएं, गले में टॉन्सिल और आवाज से जुडी अमस्याएं आ सकती हैं।

आईये देखे कि वृषभ राशि में, बृहस्पति के गोचर होने से राशियों पर क्या प्रभाव आएगा।

मेष- इस समय में पैसा, संपत्ति, क़ीमती सामान और आत्म-सम्मान में सुधार होगा। इस समय में आप मन चाही जगह पर रिलेक्स के लिए जाना चाहेंगे, लेकिन अधिक खरीदारी, दोस्तों और खर्चे से सावधान रहे, नहीं तो पैसे के प्रति लापरवाही आपको समस्या और कर्ज़ में भी फंसा सकती हैं। अगर कोई नया कार्य करना होगा तो आपके अंदर उत्साह बना रहेगा और आपके नोलेज़ और मेहनत से आपके पास पैसा भी बहुत आएगा। इस समय आप लम्बे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं, लेकिन कोई भी कार्य कर्ज़/लोन ले कर नही करे।

वृषभ- यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा हैं, जिससे यह समय अपने कॉन्फिडेंस के साथ सपनों को साकार करने का है, लेकिन आप कुछ स्वार्थी हो कर जिम्मेदारियों से भाग सकते हैं। आप अपने मानसिक सुख और इच्छाओं को पूरी करने के लिए जुनून के साथ अपने ऊपर खर्चा करने का प्रयास करोगे। आप अपने नोलेज़ और प्रतिभा के माध्यम से अपने कार्य में अपनी पहचान बनाएंगे, लेकिन आपको अहम से दूर रहना चाहिए। अगर आपको कोई कोई बुरी आदत, तनाव, समस्या या कर्ज़ हैं तो अब आप राहत फील करोगे।

मिथुन राशि- आपके लिए इस गोचर में आध्यात्मिक दुनिया, अपने अंदर झाँकने और अपनी आंतरिक शक्ति को जानने का समय रहेगा। इस समय आप एकांत, चिंतन और जीवन की सच्चाई को जानने का प्रयास करोगे। इस समय में आप मानसिक रुप से कमज़ोर रहोगे जिससे कोई रिश्ता या किसी की बाते आपका दिल दुखा सकती हैं, इसलिए आप अपनी स्टडी, व्यापार, नौकरी या अन्य किसी भी कार्य से खुद को व्यस्त रखे। इस समय में किसी भी समस्या से भागे नहीं बल्कि डट कर मुकाबला करे। आपको नशे, ग्लैमर, नशीली दवाईयों और बिना सलाह से किसी भी निवेश से बचना होगा। अगर कोई बहुत समय से आपसे रुठा था, या चला गया था अब वह वापिस आएगा।  

कर्क- यह समय नए विचारों, सपनों और आशाओं के साथ अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने का रहेगा। यह गोचर आपको कॉन्फिडेंस से भर देगा, इसलिए आप कोई भी नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपको आपके अनुभव से सफलता मिलेगी। इस समय आपके नए कॉन्टेक्टस, दोस्त, सूपोर्ट और कनेकशन से कार्य में सफलता मिलेगी। इस समय आपके आय के नए साधन होंगे और आपके अधिक मित्र भी बनेंगे। आप अधिक सोशल रहेंगे और अपनी ईच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।   

सिंह- यह समय आपके करियर, महत्वाकांक्षाएं, उपलब्धि, छवि और प्रतिष्ठा को चमकाने में मदद करेगा। इस समय आपकी प्रतिभा और कौशल को नई पहचान मिलेगी, जिससे आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। इस समय किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य और आकांक्षाओं की प्राप्ति में उन्नति हो सकती है। इस समय आप किसी भी तरह की सुनी सुनाई बातो पर विश्वास नहीं करना और अपने रिश्तों और कार्य में बैलेंस बना कर चलना। इस समय आप अहम से दूर रहे और अपने आप को उन चीज़ों से दूर करें जो आपको सफलता से रोकती हैं। इस समय कोई मददगार व्यक्ति या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है जो आपका जीवन बदल सकता है।

कन्या- इस समय आप साहसी और उत्साही महसूस करोगे और आप कुछ नया सीखने की कोशिश करोगे। इस समय, छोटी-छोटी बाते आपको जल्दी से तनावग्रस्त कर सकती हैं, इसलिए धार्मिक यात्राएं आपको सुकून देगी। अगर आपका कार्य लेखन, मिडिया, यू-टुयुब का हैं तो आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यह समय आराम से बाहर आकर कार्य में मेहनत से चुनौतियों का सामना करने का रहेगा।

तुला- इस समय आपके अंदर आंतरिक परिवर्तन होने लगेगा। यह समय धन को लेकर महत्वपूर्ण रहेगा, आपकी आय अधिक होगी, रुका या फंसा हुआ धन वापिस आएगा और पैतृक सम्पत्ति भी मिलेगी, इसलिए यह समय निवेश के लिए बेहतर रहेगा। इस समय आप अपने अंदर की नेगेटिविटी, अपराधबोध और दबी हुई मनोवैज्ञानिक समस्याओं से सफलतापूर्वक छुटकारा पा सकते हैं। इस समय आपका कोई अपना आपसे दूरी बना सकता हैं जो तनाव का कारण बनेगा। आप अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान दे, और नौकरी में बदलाव के लिए नहीं सोचे।  

वृश्चिक- यह गोचर आपके लिए नए रिश्ते, दोस्त, सलाहकार और साझेदार लाएगा जो आपके कार्य में हर तरह से सहयोग करेंगे और आपका यह मिलनसार का व्यवहार आपको आर्कषित बनाएगा। अगर कोई कानुनी दांव पेंच आपको परेशान कर रहा था तो यह समय आपका फेवर करेगा। अगर आप राजनिति से जुडे हैं तो यह समय आपको लोकप्रिय बनाएगा। आपके जीवन का कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आकर आपको अपनेपन का अनुभव करवाएगा।  

धनु- इस समय आपको कार्य को लेकर नए अवसरो की प्राप्ति होगी और व्यापार में सफलता या नई नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। इस समय आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा इसलिए अपनी दिनचर्या को बेहतर रखे, और अपने वज़न को लेकर सावधान रहना। अगर आप बहुत समय किसी उलझन या पूरानी समस्याओं से घिरे थे तो अब आप बाहर आओगे। इस समय आपको अपने आलावा दूसरों का भी ध्यान रखना होगा तभी आपके अपने आपके साथ होंगे।   

मकर- यह समय घूमने, मौज-मस्ती करने, अपने शौक और मनोरंजन पूरे करने का अवसर दिलाएगा। इस समय आप अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत करोगे। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो यह समय घूमने का और रोमांटिक रहेगा, लेकिन उसके लिए अपनी जिम्मेदारियों और कार्य में बैलेंस बनाए रखना। इस समय में आप जो भी निर्णय ले उस पर अडिग रहे, तभी आपको सफलता मिलेगी, नहीं तो किसी बडे नुकसान के लिए भी तैयार रहे।

कुंभ राशि- इस समय आप अपने रिश्तों से प्रेमपूर्ण जुडे रहोगे और भावनात्मक रूप से अपनों के करीब आओगे। आप नया घर, गाडी और घर की रेनोवेशन पर अधिक ध्यान दोगे। अगर आपके घरेलू निजी जीवन में कोई समस्या लम्बे समय से थी तो यह समय उनसे बाहर आने में मदद करेगा। परिवार के साथ यह समय आनंदमय और सुखद रहेगा और आप परिवार के साथ या घर पर अधिक समय बिता सकते हैं। कोई नया व्यापार शुरु करने का सपना साकार होगा।

मीन राशि- इस समय में आप अगर बहुत समय से कुछ प्लान कर रहे थे या कोई भी सपना देख रहे थे तो अब वह पूरा होगा। आप को नए साथियों का सहयोग मिलेगा और आपकी धार्मिक यात्राएं भी अधिक होगी। यह समय कुछ नया सीखने के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि आपकी जिज्ञासा, कौशल और ज्ञान को बढ़ावा मिलेगा। यह समय बिखरी और अस्त-व्यस्त चीज़ो को समेटने का रहेगा और आपके रिश्ते भी बेहतर रहेंगे।


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap