Love Astrology
Contact Us

Compatible With Love Partner

                        ”राशि अनुसार जाने अपने प्रेमी का स्वभाव”   Compatible with Love Partner Love Partner 

प्रेम प्यार मोह्ब्बत नाम लेते ही होठों पर एक हल्की सी मुस्कुराहट आ जाती है और याद आती है किसी खास की। प्रेम की खुश्बु वही महसूस कर सकता है जिसने कभी किसी से अपनी रुह से प्यार किया हो। प्रेम की खुशबु गुलाब जैसी नही है क्योंकि खुशबु ज्यादा देर तक रुक ही नही सकती। प्रेम की खुशबु उन सासों की तरह है जिसे हम रोज़ाना जीने के लिए लेते है, जिसके बिना हम ज़ी नही सकते। किसी खुशबु भरा प्यार अधिक देर टिक नही पाता, प्रेम की खुशबु तो सासों जैसी है, जो हमेशा साथ रहती है।
इसी तरह प्रेम का स्वाद भी किसी वस्तु की तरह नही है, प्रेम का स्वाद पानी के जैसा है, जिसका कोई स्वाद नही है पर प्यास उसी से बुझती है और सुकून भी मिलता है।  

सच्चा प्रेम वही है कि हम अपने प्रेमी के सामने जैसे होते है, वैसे ही रहते है, प्रेम के अंदर प्राकृतिक सुंदरता होती है। जिसके लिए अपने चाहने वाले के सामने बनने संवरने की जरुरत नही है, अपने रुप को बनावटी नही बनाते। सच्चा प्यार हर तरह से स्वीकार्य होता है, वो हमारे बाहरी आवरण को नही देखता, हमारे अंदर सांसो की तरह समाया होता है। प्रेम पानी के जैसा है जिसकी खुशबु सांसो की जैसी है।  

हमारी ज़िंदगी मे प्रेम ही है, जो हमे आज की भाग-दौड भरी दुनिया मे राहत और सकून देता है और हम सभी अपने प्रेमी के साथ प्रेम भरा समय बिताना चाहते है उनके साथ घूमने जाना चाहते है, उनके साथ अपने प्यार भरे लम्हे बिताना चाहते है, पर अपने प्यार के साथ डेटिंग पर कैसे और कहां जाया जाए, ये प्रत्येक राशि के स्वभाव पर निर्भर करता है अगर हम साथी के स्वभाव व पसंद को जान जाए तो उनके बारे मे जानना आसान हो जाएगा।

प्रत्येक राशि के अनुसार कुछ बाते जो डेटिंग से पहले ध्यान रखे।

1. मेष:- इनके लिए बहुत आसान नही होता डेटिंग की जगह का चुनाव करना, ये अधिकतर जोश और भाग-दौड वाली जगह पर जाना पसंद करते है। इनको शारीरिक और भावनात्मक रुप से जोशिली और उमंग भरी जगह जाना पसंद है। इनको पार्क मे नही जाना चाहिए। इनको चुप और शांत वातावरण पसंद भी नहीं आता। ये ऊंची पहाड़ियों पर दौड़ना चाहते है। ये फिल्म, डिस्को तडक-भडक या कही रोमांस करने वाली जगह जाना पसंद करते है, इनको अपने बीच या किसी तीसरे के साथ से परेशानी होती है। गोआ जैसे रोमांटिक स्थान पर जाना इनका सपना होता है।

मेष राशि वाले ऊर्ज़ा से भरे होते है, जिससे उनका व्यक्तित्व गर्वीला होता है, इनको कोई बात बहुत ज़ल्दी महसूस भी हो जाती है। मेष राशि वाले अपने प्रेम का इज़हार बहुत ही जोश, और खुलेआम करते है, और ऐसे ही लोगो को पसंद भी करते है। इनको खरिदारी करना भी बहुत पसंद होता है।

ये केवल उसी से प्यार करना पसंद करते है, जहां इनका प्यार सुरक्षित रहे और इनका प्यार मज़बूती से इनके साथ डटा रहे। ये लोग सांसारिक व सामाजिक परंपरा का पालन नही करते और अपने प्यार का इज़हार बिना डरे करते है। यदि डेटिंग के समय इनका प्यार इनके अनुसार व्यवहार नही करता तो ये सरेआम उसको वहां छोड कर भी जा जाते है।                       

वृषभ:-- वृषभ राशि वालो के साथ डेटिंग पर जाना चाहते है, तो आपको एक अच्छे वक्ता और शान्ति से सुनना और घूमना पसंद होना चाहिए तभी वृषभ राशि वालो के साथ प्रेम करे। वृषभ राशि वाले आराम से अपने दिल की बातचीत करते हुए शांति से डेटिंग करना पसंद करते है, जिस से ये अपने दिल की बात आसानी से कह सके। ये लोग किसी पर अपना रौब नही दिखाते, न ही बेकार की छेड-छाड करना पसंद करते है। ये बहुत ही सौम्य तरीके से प्रेम को व्यक्त करते है, ये प्यार को लेकर एक बार कोई निर्णय ले ले तो अपने मन को बिल्कुल भी नही बदलते, बहुत ही ज़िद्दी किस्म के भी होते है।

इनका प्रेम करने का बहुत ही संवेदनशील और रोमांटिक तरीका होता है, भावनात्मक रुप से बहुत सौम्य, स्नेही और रोमांचक होते है। जिस से प्रेम करते है, उसी को सब कुछ समझते है, उन्हे अपना समझ कर दिल की सब बात कह देना चाहते है।

ये बाहर से जितने कोमल और स्नेही होते है, उतने अंदर से खतरनाक भी होते है, इनके साथ धोखा करने वालो को ये कभी माफ नही करते। जहां ये अपनी मन की बात आसानी से कह पाए, आराम से कुछ पल बिता पाए, बस वही जाना पसंद करते है। इनको डेटिंग पर जाने के बाद खुद को अधिक दिखाना नही चाहिए, बस अपना हँसता और मुस्कुराहट भरा चेहरा ही रखना चाहिए।

मिथुन:-- इस राशि वालो के लिए पहली डेट पर जाना कुछ मुश्किल सा होता है, पर एक बार जब इनकी झिझक दूर हो जाए तब इनमें वह सब जोश होता है, जो एक प्यार करने वाले मे होना चाहिए। मिथुन राशि वाले अधिकतर उन्हीं के प्यार मे पडते है, जो समझदार और जिज्ञासु होते है। इस भावनात्मक दुनिया मे ये अपने प्यार को सुरक्षित चाहते है। ये जब तक अपने साथी को अच्छी तरह से जान नही लेते तब तक अपने दिल की बाते करना पसंद नही करते है।

ये लोग वही जाना पसंद करते है जहां टहलते-टहलते अपने साथी से बात करते हुए उसके दिल की बाते और बातो-बातो उसके दिल की अच्छी-बुरी बाते जान सके। इनको यात्रा करना, घूमना और लौंग ड्राईव करना पसंद होता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा समय बात करने का मिल सके। ये खुद बहुत बुधिमान होते है, और इनका दिमाग अधिक जानकारी के लिए उत्सुक रहता है।

ये लोग अपने व्यवहार से अपने साथी पर अपनी पहली मुलाकात मे ही अपनी छाप छोड देते है। खुद को सबसे बढ़िया दिखाना चाहते है, अपनी बातो से ही सामने वाले का मन मोह लेते है, इनको आरामदायक जगह जाना पसंद नही है, बस जहां ये खुल कर बात कर सके और साथी की सुन सके, अधिक समय तक शांत या चुप न रह सके, वही जाना पसंद करते है। ये लोग आक्रोश, तनाव और उतावलेपन से दूर रहते है, इनको ऐसे साथी भी पसंद नही जो बहुत जल्दी जोश मे आ जाते है या जो लोग हमेशा किसी बात का रोना रोते रहते है। ये समय के बहुत पाबंद होते है, ये समय व मिलने की तारिख हमेशा याद रखते है।

कर्क:-- कर्क राशि वालो को अपनी पसंद के अनुसार, अगर डेटिंग नही मिलती है, तो वह हर बार बिना कुछ कहे अपनी इस डेट से बहुत कुछ सीखते है। जिस से अगली बार वह कुछ नया करने की कोशिश करते है। कर्क राशि वाले बहुत भावनात्मक सोच के होते है, वह अपने साथी की भावना को समझते है। वह जब भी डेट पर जाते है वह अपने चारो ओर हो रही हर बात पर ध्यान रखते है। वह अपने रिशते को लेकर किसी न किसी बात पर भ्रमित रहते है और कुछ न कुछ कल्पना मे खोए रहते है।

कर्क राशि वालो को अपने प्यार से बहुत उम्मीद रहती है, वह अपने प्यार से भावनात्मक रुप से जुडे रहते है, और उन्ही को अपना सब कुछ समझते है। वह जब डेट पर जाते है, तो अपने साथी का मातृत्व की तरह ध्यान रखते है। कर्क राशि वाले ऐसा साथी चाहते है, जो इनके साथ हमेशा रहे और उनको खोने का डर भी न हो। वह अपने प्यार के साथ छल या टाईम पास नही करते बल्कि उन्हीं के साथ ज़िंदगी बिताने की सोचते है।

ये लोग अपने साथी के साथ शांत वातावरण मे जाना पसंद करते है। ये लोग अपने खास लोगो के पास भी अपने साथी को मिलवाने ले जाते है और तभी सोचते है कि डेटिंग भी हो गई। अपने परिवार के सदस्य से ही साथी के बारे मे कैसे समय बिताए पूछते है। कर्क राशि वालो के साथ डेटिंग पर जाना हो तो कभी भी इनके भावना के साथ न खेले न ही कोई ऐसी बात करे, जिस से इनका कोई पुराना जख्म उभर आए।

सिंह:-- सिंह राशि वाले अपने साथी के साथ पार्क मे टहलना पसंद नही करते है। वह अपने साथी के साथ एक रोमांचक शाम बिताने के बारे मे सोचते है। ये लोग अपने साथी के प्रति ईमानदार रहते है और बिल्कुल साफ और स्पष्ट बात करना और कहना पसंद करते है। ये ज़न्म से ही नेतृत्व की भावना रखते है और आदर्शवादी होते है। अपने साथी की कोई भी गलत बात इनको बर्दाश नही होती है। ये लोग अपनी भावनाओं को बहुत ही अलग ढंग से दिखाते है और सोचते है, कि जो भी ये डेटिंग पर खुद चाहते है वह बिना बताए ही इनका साथी समझ जाए और वैसा ही करे।

ये लोग रचनात्मक के साथ रोमांटिक होते है। ये अपना व्यक्तित्व महान, गौरव, अधिकार भरा, रौबिला और नेता की तरह दिखाते है। ये उन्हीं लोगो को ही पसंद करते है, जो ज़ीवन मे कुछ बन जाते है और उनकी एक अलग पहचान होती है। ताकि उनके साथ चलते हुए ये गर्व महसूस करे। ये लोग सोचते है कि खुद ये सबसे बेहतर है और अपने लिए एक बेहतर साथी की तलाश करते है।              

सिंह राशि वाले डेटिंग पर अपने साथी के साथ बहुत पुछताछ करते है, इनको दिखावा और नाटक करने वाला साथी पसंद नही होते, व्यवहारिक लोग ही इनको पसंद आते है। अगर इनका साथी इनकी तारीफ करे ये शीघ्र विश्वास भी नही करते। इनको वास्तविकता पसंद आती है। इनको सरप्राईज़ देना और साथी द्वारा लेना भी बहुत पसंद होते है और अपनी डेट पर ये एडवेंचर पसन्द करते है। इनको डेटिंग़ पर खाना-पीना, नाचना और मज़ा करना पसंद है। इनको पुरानी रुढिवादी बाते पसंद नही होती, जिस बात मे सच्चाई और असलियत हो वही इनको पसंद आती है।           

कन्या:- कन्या राशि वालो को अपनी डेटिंग मे ज्यादा कुछ नही चाहिए होता है, बस इनके साथ जाने वाला ज्यादा शर्मीला न हो न ही अधिक देर तक चुप रहने वाला हो और इनके साथ मनोरंज़न करने वाला हो, तो इनकी डेटिंग मे फिर कोईं कमी नही रहती है। कन्या राशि वाले लोग सभ्य व सोच-समझकर बात करने वाले, चालाक और हर बात का विशलेषणात्मक करने वाले होते है। ये अपने चारो ओर सब कुछ व्यवस्थित करना चाहते है। कंन्या राशि वाले लोग जिम्मेदार और मेहनती होते है, अपने ही प्रयासों से आगे बढने मे विशवास रखते है।

ये लोग बहुत ही महत्वकांक्षी, अहंकारी और खुद पर गर्व करते है। इनके पास दिमागी योग्यता बहुत होती है। ये उसी साथी के प्यार मे पडते है जो खुद भी मज़बूत हो और इनके लिए सुरक्षित हो, ताकि ये लोग आपस मे स्थिरता भरा रिशता रखे। इनको समझदार, बुद्धिमान और शिक्षित व्यक्ति पसंद होते है, जो इनके साथ अपनी राय का आदान-प्रदान कर सके।

कन्या राशि वाले सफल और स्थिर व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते है। ये अपनी डेटिंग मे अपनी पर्सनल परेशानियां और किसी भी तरह की नकारात्मक बाते पसंद नही करते। ये साफ बाते करना पसंद करते है, जिसमे कोई झूठ न हो। इनको अपने साथी को सभ्य परिधान मे देखना पसंद है, और शिष्टाचार व्यवहार पसंद है।

तुला:-- तुला राशि वाले अपने साथी के साथ शुरुवात मे कुछ शर्म महसूस करते है, और कुछ चुप-चुप भी रहते है। हालांकि ये लोग बहुत सभ्य, सपनो मे रहने वाले, अपनापन जताने वाले और सुलझे हुए होते है। ये हर जगह संतुलन और सद्भाव रखते है। इन मे बहुत आकृषण होता है, जिससे लोग इनसे आसानी से जुड जाते है। ये एक सामाजिक जिंदगी ज़ीना पसंद करते है।

ये लोग हमेशा दूसरो की मदद करने को तैयार रहते है, जिस मे अपना और अच्छे-बुरे का ख्याल भी इनको नही आता। ये लोग रोमांटिक और आदर्शवाद होते है। ये लोग अन्याय को सहन नही करते और बुरे व्यवहार से दूर रहते है। ज़रुरत पढने पर ये अपना आक्रामक व्यवहार दिखाने मे पीछे नही हटते है।

इनका अपने साथी के साथ बहुत गहरा रिशता जुड जाता है और रोमांस के पलों का पुरा आन्नद लेते है। अपने साथी के साथ एकांत मे जा कर पल बिताना चाहते है और एक यादगार डेट बनाना चाह्ते है। इनको अपने साथी से बहुत महत्कांक्षा होती है और ये चाहते है कि इनका साथी इनसे बिना किसी डर के मिलने आए। ये ज्यादा तनाव पसंद नही करते, कभी-कभी जहाँ ज्यादा बह्स हो रही हो ये वहां से चले जाते है। इनका साथी इनमे कोई बुराई देखे इनको बिल्कुल पसंद नही आता।  अगर इनमे और साथी के बीच कोई बात भी हो तो ये बहुत जल्दी भुला कर आगे बढ जाते है।  

वृश्चिक:-- इस राशि वालो का मूड अगर अच्छा हो तो ये अपने साथी के साथ बहुत खुश रहते है अगर अच्छा न हो तो अपने साथ उनका मूड भी खराब कर देते है। ये लोग बहुत उत्साही, तेज़, भावुक और जूनुन भरे होते है। इनके ऊपर अचानक कोई परेशानी आए तो ये सम्भाल नही पाते। इनके अंदर एक बहुत ही गहरी काल्पनिक शक्ति होती है, जो ये आने वाली समस्याओं या समय को पहले से ही जान लेते है। जिससे ये अपने आस-पास होने वाले झुठ सच को बहुत ज़ल्दी पहचान लेते है।

ये लोग अपने अपनी सोच के अनुसार बिल्कुल सही चलते है, और अपने साथी से भी यही उम्मीद रखते है कि वह इनके साथ कोई छल न करे। इनके अंदर आंतरिक ऊर्ज़ा होती है, जिस से ये किसी से कभी हार नही मानते और वक्त आने पर खुद का धैर्य भी खो देते है, जिससे इनमे एक तरह का विस्फोट होता है।

इनका साथी इनको मुर्ख नही बना सकता, इनको वही साथी पसंद है, जो ईमानदार हो और सीधा हो। ये मज़बूत, निर्णायक और महत्वकांक्षी लोगो से प्यार करते है। जिनका अपना एक लक्ष्य होता है, ये उन्ही को पसंद करते है। ये अपने साथी से रोज़ाना बात करना और मिलना पसंद करते है। कभी-कभी ये अपने प्यार मे बहुत भावुक भी हो जाते है। इनको अपने साथी को पुरानी परम्परा के साथ ज्यादा जुडना पसंद नही है और ये उनके साथ वहां जाना पसंद करते है, जहां ये उनके साथ आराम से वक्त बिता सके।

धनु:-- इनके साथ डेटिंग कभी बोरिंग नही होती है, ये अपने साथी के साथ बहुत खुश रहते है और उनको भी बहुत खुश रखते है। ये बहुत ही आशावादी और ऊर्जावान होते है, इनका अच्छा स्वभाव और ये उत्साह भरे रहते है। ये हमेशा कुछ न कुछ करते रहना ही पसंद करते है, जैसे खेलना, यात्रा करना या समाज मे अपना नेतृत्व बनाए रखना इनको बहुत पसंद है। ये आज़ाद रहना पसंद करते है, बाहर घूमना पसंद करते है, इनको पाबंदियो और रोज़ाना के एक ही नियम पसंद नही है। इनको प्रकृती और एडवेंचर से बहुत प्रेम होता है।

ये खुद बहुत बैचेन और उत्सुक रहते है, हमेशा अपने साथी के साथ खुश और घूमते रहना पसंद करते है और अपने साथी से यही उम्मीद रखते है कि वह हमेशा इनके साथ मनोरंज़न और रोमांच के लिए तैयार रहे। ये लोग बहुत जल्दी प्यार मे पड जाते है और फिर बहुत जल्दी ऊब भी जाते है, इनका साथी इनको बांध कर रखे ये इनको ज़रा भी पसंद नही आता है। जब ये डेटिंग पर जाते है, तो इनको अपने साथी के साथ कोई पुरानी या कहानी जैसी बाते पसंद नही आती है, ये अपने साथी के साथ व्यवाहरिक और जोश भरी बाते पसंद करते है।       

 मकर:-- मकर राशि वालो का ज़ीवन बहुत ही चुनौतिओं और मुश्किलो भरा होता है, ये अपने साथी के साथ जल्दी घुल मिल नही पाते है। ये लोग बहुत मेहनती, जिम्मेदार और अपना काम खुद खत्म करने वाले होते है। अपने लक्ष्य पर पहुँचने के लिए अपने साथी का बलिदान तक दे देते है। ये अपने साथी के साथ एक आज़ादी भरी शाम बिताना पसंद करते है, ये उन्ही को प्रेम करते है, जो इनको समझते है। ये सामाजिक ज़ीवन जीना पसंद करते है, ये लोग बहुत गम्भीर, धैर्यवान, परम्परावादी और ज्ञानी होते है। ये अपने साथी का ध्यान ज्यादा अपनी ओर आकृषित नही करते है, और न ही उनको खुद को अपनी पहचान बताते है। ये लोग बाहर से बहुत मज़बूत है, यही दिखाते है, और जब डेट पर जाते है तब बहुत गम्भीर और भावुक भी रहते है। इनको रोमांस शुरु करने मे थोडा समय लग सकता है, इनको ऐसा साथी चाहिए होता है, जो रोमांस मे इनका साथ दे। ये ऐसा साथी पसंद करते है, जो खुद भी समझदार हो, जिम्मेदार हो और परम्परा को मानने वाला हो।    

कुम्भ:-- ये अपना सारा ज़ीवंन एक ही साथी के साथ बिताना चाह्ते है, कुम्भ राशि वाले इस बात पर खरे उतरेंगे कि अपना विशवास कभी खो पाते। इनको हमेशा प्यार की तलाश रहती है और जैसे ही इनको प्यार मिलता है उसी को अपना सब कुछ समझ बैठते है। कुम्भ राशि वाले आज़ाद रहना और रखना पसंद करते है, ये अपने साथी के ऊपर कोई नियम या सीमा नही थोपते है। ये साथी को किसी के साथ भी बात करने से रोकते नही है, पर कोई उनका इस बात का फायदा उठाए ये इनको बिल्कुल भी पसंद नही है। ये ऐसा साथी पसंद करते है, जो इनको हक से प्यार करे, इनके साथ आज़ाद रहे, वह मज़बूत हो और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला हो। जिनके साथ वह पुरे जुनून के साथ प्रेम कर सके। इनके ज़ीवन मे बहुत से परिवर्तन आते रहते है, ये कभी-कभी ज़रुरत से ज्यादा आज़ाद और अपरंपरागत हो जाते है। इनको अपने साथी के साथ उबाऊ, एकांत और बार-बार एक ही जगह पर मिलना पसंद नही आता है। ये अपनी हर डेट पर परिवर्तन और अपनापन चाहते है। ये जरुरत से ज्यादा भावुक भी होते है और जब अपने साथी के साथ बहुत उत्साह से मिलते है और जब अलग होने लगते है तो इनको बहुत दुख होता है। ये अपने साथी के साथ गहरा और लम्बा रिशता रखते है, जो हमेशा चलता रहे। इनका साथी इनसे कोई उम्मीद न रखे ऐसी इनकी सोच होती है। ये अपने साथी के साथ मस्ती और आन्नद भरी डेट बिताते है। ये बहुत ही उत्साह और रोमांटिक तरह से डेट पर जाना पसंद करते है।

मीन:-- मीन राशि वालो को बाहरी दिखावा पसंद नही आता है। ये लोग सभ्य, रोमांटिक, आदर्शवादी और दुसरो की सहायता करने वाले होते है। ये भौतिकवादी साथी से ज्यादा एक भावनात्मक साथी की तलाश करते है, जिनका इनके साथ गहरा जुडाव हो। ये लोग बहुत दयालु और साथी को बहुत प्यार करने वाले होते है। मीन राशि वाले अपने साथी के सपनो मे खोए रहते है। मीन राशि वाले अपने प्यार को बहुत आसानी से अपने साथी के सामने व्यक्त कर देते है, ये अपने साथी को प्यार का इज़हार बहुत ही संगीतमय तरिके से और भावनात्मक रुप से करते है। ये लोग दुसरो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है और लोगों के साथ साहुनूभूति रखते है। कभी-कभी ये लोग संवेदनशील और रहस्यवाद बन जाते है। इनका साथी इनको दिखावा दिखाए या पैसे, ऐश-आराम की बात करे तो इनको पसंद नही आती है। इनको डेटिंग पर संगीत, कला और प्राकृतिक बाते पसंद करते है। इनके साथी को इनके साथ बहुत ही सोच समझ कर बाते करनी चाहिए। ये अपने दिल की बात खुल कर व्यक्त करने मे समय लगाते है, वैसे ये बहुत ही गहरे और भावनाओं से भरे होते है। मीन राशि वाले अपनी पहली डेट पर अपने साथी के साथ खुल कर बिल्कुल बात नही कर पाते है। इनकी ये बात बहुत खराब है कि यह अपने साथी के बारे कुछ ख्याल खुद ही बना लेते है जिससे ये खुद भी परेशान रहते है और कभी-कभी उसको भी पसंद करते है।       

अगर आप भी किसी से प्रेम करते है और उसके बारे मे कुछ जानना चाहते है या उनसे किसी बात से परेशान है या वह आपसे रुठ कर चला गया है या आप अभी तक अकेले है या आपकी उनसे बनती नही है तो हमसे सम्पर्क करे हम आपकी सहायता करने का प्रयास करेगे।                                                                                       

 

REPORTS ON LOVE LIFE:

The life style of a human being is getting change and advance everywhere in this modern age. Friend circles and societies are known as the symbol of status. Sometimes children of opposite sex become attractive to each other and fall in love in homely atmosphere, school and college time or any how when they grow together. They understand, commit and decide to spend their life with each other. This is the time when they need help of someone who can advise them to proceed forward in a proper way.

If you also love someone and want to know, whether they also love you or you are afraid to express your love. Has the person you love gone away from you or, are they angry with you on something.

Does anyone you love always go away from you?

Do you also want to know how much your partner loves you?

Are you not able to find your desired partner?

Do you doubt that your love is cheating with you?

Will your marriage be with the person you love?

Is the person you are married to your soul mate?

Will your married life be happy?

Is there any problem with your married life?

Are you also in a similar problem or if you have some questions about your love in your mind, then you can get a solution by contacting us.

 

We at Raghauv Astrology provide life reading report on your love relations. It contains suggestions, solution and remedies as per requirements of your horoscope.

 

Available in terms of,

One-year                       2100/

Two years                     3100/

Five years                     4500/

You are welcome on Raghauv Astrology +917701950631.             

 


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap