Learning Point
Contact Us

Lagan In Kundali

Lagan लग्न- वैदिक ज्योतिष में फलित करते समय ग्रह, राशि, भाव को समझतें हैं जिससे जीवन के सभी पहलुओं को समझ पाते हैं। कुंड़ली का प्रथम भाव हमारा लग्न या पहला घर हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं। लग्न हमारे शरीर, स्वयं, आत्मा, हमारे ज़ीवन के लक्षणों, आंतरिक भावना, गहरी समझ और प्रेरणा को बताता हैं। जन्म के समय पूर्व दिशा में उदित होने वाली राशि से ही अपना लग्न ज्ञात करते हैं और वह हमारी द्वादश राशियों से कोई एक हो सकती हैं। आईये जानें लग्न में आने वाली किस राशि का क्या महत्व हैं।     

1. मेष लग्न- इस लग्न में जन्मे जातक स्वभाव से क्रोधी, फुर्तीले, घूमने-फिरने की प्रवृति वाले, शीघ्र उत्तेजित होने वाले, इनका शरीर गठीला और तीव्र स्वभाव व साहसी और अभिमानी होते हैं। ये लोग बहुत महत्वकांक्षी, आक्रामक और अपने लक्ष्य की तरफ प्रेरित रहते हैं। सामाजिक और राज़नीतिक गतिविधियों में रुचि होती हैं। इनके सिर या चेहरे पर चोट लगने के निशान व इनकी जिंदगी में खतरे भी अधिक होते हैं। ये अपने ज़ीवन को कई तरीकों से बदल सकते हैं। ये कलाओं में विशेष रुचि रखते हैं। इनको खेल और कामों (जोश भरे) में रुचि रहती हैं। ये अपना ज़ीवन आन्नददायक और कुशलता भरा जीते हैं। इनके बहुत से दोस्त भी होते हैं। ये लोग कोई भी कार्य करने में बहुत तेज़ी दिखाते हैं और आगे बढ़ने के लिए हमेशा उत्तेजित रहते हैं। इस लग्न का स्वामी मंगल ग्रह हैं, अगर मंगल ग्रह की स्थिति अच्छी और मज़बूत हैं तो जातक जीवन में अकेला ही बहुत कुछ करने के लिए प्रेरित रहता हैं और उसमें साहस की कोई कमी नहीं रहती हैं।              अन्य सवालों के जवाब के लिए हमसें मिलनें के लिए सम्पर्क करें।    

2. वृषभ लग्न- इस लग्न में जन्मे जातक का मध्यम शरीर और कुछ लोगो में चर्बी भी अधिक होती हैं। इनका शौकीन स्वभाव होता हैं और मुँह का आकर थोड़ा सा बड़ा होता हैं, इनकी चाल मस्तानी होती हैं, इनमें धैर्य बहुत होता हैं और ये लोग जल्दी उत्तेजित नहीं होते पर क्रोधित होने पर खूंखार हो जाते हैं। ये लोग कृषि सम्बन्धित कार्य पसंद करते हैं। अपने जीवन के मध्य व अंतिम वर्षों में सुखी व प्रसन्न रहते हैं। इनका स्वभाव में त्याग करने की भावना होती हैं। ये सहनशील और सहयोगी भी होते हैं। ये लोग अपने निश्चय के पक्के होते हैं और मेहनत के साथ द्दृढ़ स्वभाव के होते हैं। इनका स्वभाव संयंमी होता हैं। ये लोग कला के प्रेमी, अंतर्ज्ञानी और रचनात्मक होते हैं। इन लोगों का आरामदायक और भौतिकता भरा ज़ीवन होता हैं। ये लोग ड्रामा, संगीत और कला के प्रेमी होते हैं। अमीर औरतों के साथ इनका संबंध होता हैं। ये लोग रोमांटिक, मुड़ी, भावुक, काल्पनिक और भावुकता भरे होते हैं। इनको यात्रा और तरह-तरह का भोज़न भी बहुत प्रिय होता हैं। अगर इनका प्रेम असफल हो जाए तो खुद को बहुत मुश्किल से सम्भाल पाते हैं। ऐसे लोग विवाहित ज़ीवन भी बहुत सम्भल कर ज़ीते हैं। ये लोग जीवन में सीख कर ही खुद को मज़बूत बनाते हैं।        अन्य योगों को जाननें के लिए यहां देखें। 

3. मिथुन लगन- इस लग्न में उत्पन्न जातक लम्बे कद व चमकीले नेत्रों वाले होते हैं। इनकी भुजायें लम्बी होती हैं। ये व्यक्ति खुशमिजाज व चिंतारहित होते हैं, साथ ही कुशल वक्ता और अपनी बातों को प्रभावी ढंग से पेश करना इनकी विशेषता होती हैं। ये लोग अपनी से कम आयु के लोगों से मित्रता रखते हैं और स्वभाव से भावुक भी होते हैं तथा भावावेश में कभी-कभी अपना नुकसान सहकर भी परोपकार करते हैं। ऐसे जातक उच्च बौद्धिक स्तर के होते हैं और नृत्य व संगीत में रूचि रखते हैं। आप सीखने और समझने में बहुत चतुर होते हैं। आपकी लिखाई अच्छी और आपका बहुत सी भाषा पर पकड़ होती हैं। आप बहुत प्रभावशाली, समझदार, तेज़ दिमाग और उदार स्वभाव के होते हैं। साहित्य व पत्रकारिता में आपकी रुचि रहेगी। न्यायिक या कानूनी गतिविधियों के क्षेत्र में आपका योगदान रहेगा। ये आत्मविशवास और आत्मसम्मान से भरपूर होगे। इनकी तर्कवादी प्रकृति होगी और चर्चा में बने रहते होगे।    

 4. कर्क लग्न- इस लग्न के जातक छोटे कद वाले, शरीर कुछ मोटापा लिए होता हैं। जल तत्व राशि होने के कारण जल्दी सर्दी की पकड़ में आ जाते हैं लेकिन इन्हें सर्दी पसंद भी बहुत होती हैं। इनके फेफड़े कमजोर हो सकते हैं। इन्हें नशीले पदार्थो का शौक होता हैं। ये लोग धनवान व सम्पत्ति वाले होते हैं। जलीय स्थान इनको प्रिय होता हैं। ये लोग स्वभाव से चतुर व चालबाज होते हैं। इन लोगों को परिवर्तन और घूमनें का बहुत शौक होता हैं। ये समझदार, कल्पनाशील और रोमांटिक होते हैं। सार्वजनिक ज़ीवन इनको बहुत पसंद होता हैं। इनकी प्रवृति दयालु, आकृषक, सौम्य और उदार होती हैं। इनके बहुत मित्र होते हैं, इनको दोस्त बनाने का शोक होता हैं और मस्ती व आन्नद भरा माहौल पसंद करते हैं। इनको कुछ सीखने के लिए और यात्रा के लिए अधिक सोचना नहीं पड़ता, इनसे ये धन भी कमाते हैं। एक अच्छे संवाददाता, लेखक और साहित्य प्रेमी होते हैं।       

5. सिंह लग्न- इस लग्न के जातक तीक्ष्ण स्वभाव के तथा क्रोधी होते हैं। इनका कद मध्यम व व्यक्तित्व रौबीला होता हैं। इन्हे पेट व दन्त के रोग होने की संभावना रहती हैं। ये बहुत महत्वकांशी होते हैं। ऐसे जातक अपनी बात के हठी होते हैं। उच्चाधिकार प्राप्त होने पर बहुत रौब जमाते हैं। ये प्राय: कृपालु व उदार ह्रदय वाले होते हैं। यह बहुत न्यायप्रिय भी होते हैं। इनकी संतान कम होती हैं। इनके स्वभाव में अनुशासन और नेतृत्व होता हैं। ये अपने में ही कुछ अहमी व खुदगर्ज़ भी होते हैं, जिनके ये काबिल भी होते हैं। इनको अपनी खुद की इज्जत बहुत प्यारी होती हैं। ये लोग मज़बूत, उदार, विश्वसनीय, निड़र और इनको खुद पर बहुत गर्व होता हैं। ये खुला, समृद्ध और सतर्क ज़ीवन ज़ीना पसंद करते हैं, स्वतंत्रता से इनको बहुत प्रेम होता हैं। ये घरेलु कार्य में हमेशा अपना योगदान देना पसंद करते हैं। अपनी इच्छा शक्ति पर इनका पूरा काबु होता हैं। विवाह के बाद इनको लाभ प्राप्त होता हैं। ये भाग्यशाली भी होते हैं और मनोरंज़न करना इनको बहुत पसंद होता हैं। अपने बच्चो से इनको बहुत लगाव होता हैं।               

6. कन्या लग्न- इस लग्न के जातक सत्यवादी, समय के अनुसार बदलने वाले गुणी, बुद्धिमान और दुनियादारी में काफी तेज होते हैं। इनकी आँखे सुंदर, आकर्षक मुख व मुख पर मनमोहक छवि होती हैं। ये धर्म शास्त्रों को समझने वाले, गणित प्रेमी, चिकित्सा या ज्योतिष का शोक रखने वाले, ऐसा व्यक्ति दूसरों के घर-सम्पति का लाभ उठाने के लिए लालायित रहता हैं। ये हास्य पसंद होते हैं, और इनमें हमेशा बचपना रहता हैं। ये जो भी कार्य करते हैं, हमेशा व्यवस्थित व विधिवत तरिके से करते हैं। ये ज्ञान पाने के लिए किसी न किसी खोज़ में लगे रहते हैं। ये उत्साही, साहित्य और कला के प्रेमी होते हैं। इनको पढ़ाई-लिखाई, वैज्ञानिक, इंज़िनियर और प्रौधिगिकी में रुचि रहेगी। ये बहुत संयंमी होते हैं। इनके खाने का और कपड़े पहनने का अंदाज़ बहुत अच्छा होता हैं। मेहनत करने में ये कभी पीछे नहीं हटते।       

7. तुला लग्न- इस लग्न के जातक में अच्छी सहनशीलता, चंचलता, शरीर दुबला-पतला, लम्बा कद और ये तर्क करने पर निष्पक्ष रहते हैं। ये लोग स्वभाव से होशियार और इंसाफ पसंद होते हैं। ऐसे जातक तीव्र बुद्धिवाले, धार्मिक, सत्यवादी, धीर-गंभीर स्वभाव वाले होते हैं। इनकी अधिकतर नाक लम्बी व रंग गोरा होता हैं। ये इन्द्रियों को वश में करने वाले होते हैं और ऐसे लोगो में वैराग्य की भावना भी जाग सकती हैं। इन्हें खाने-पीने, घूमने व साज़-सज़्ज़ा का बहुत शौक होता हैं। इनकी कई आदतें अस्थिर और असाधारण होती हैं। इनका ज़ीवन कभी संतुलन नहीं रहता, उतार-चढ़ाव बना ही रहता हैं। ये व्यापार को लेकर सतर्क और चालाकी वाली प्रवृति रखते हैं, ये अच्छे साझेदार भी होते हैं। इनका मन बेचैन और सोच बार-बार बदलती रहती हैं। इनको अपने घर से बहुत प्रेम होता हैं, फिर भी विवाहित ज़ीवन को लेकर कुछ परेशान भी रहते हैं। ये अपनी ज़िंदगी में ऊपर उठने के लिए बहुत संघर्ष करते हैं। इनका व्यवहार उदार, दयालु और मिलनसार होता हैं। ये कभी-कभी अपने प्यार को लेकर वफादार नहीं रहते। इनकी ज़िंदगी में बहुत सी यात्राएं होती रहेगी। अगर ये न्याय और ईमानदारी से काम करेंगे, तभी इनको मान-सम्मान मिलेगा। 

8. वृश्चिक लग्न- इस लग्न के जातक संतुलित शरीर के होते हैं। ऐसे जातक बचपन में बीमार रहते हैं। इनको पिता तथा गुरु का पूर्ण सुख नहीं होता हैं। कभी-कभी ये अपनी बात पर अड़ जाते हैं इनकी कल्पना शक्ति तीव्र होती हैं। ऐसे जातक क्रूर क्रिया करने से भी पीछे नहीं होते। ये लोग ऊँची पदवी धारण करने वाला व उच्च पदाधिकारी भी होते हैं। ये वैसे तो स्वभाव में शांत होते हैं और कुछ न कुछ मनन करते रहते हैं, पर बदला लेने पर आए तो अचानक ही हमला बोलतें हैं और घातक वार करते हैं। इनके स्वभाव में आत्मविश्वास, मज़बूती, ऊर्ज़ावान, साहस, व्यंग्यात्मक, आवेग और विचार स्थिर होते हैं। इनको जादू व खोज़ में बहुत रुचि होती हैं और किसी न किसी शोध में लगे रहना पसंद भी होता हैं। अगर इनकी रुचि ज़हरीले पदार्थ, रसायन, फोरेनसिक उपकरणों में हो तो ये अच्छे विशेषज्ञ बन सकते हैं। इनमें एक अच्छी सहनशक्ति होती हैं, और अत्यधिक महत्वकांक्षी भी होते हैं। इनको अपने ज़ीवन में सम्मान व प्रसिद्धि भी मिलती हैं, पर इनको अपनी अधिक क्रुरता वाली प्रकृति बदलनी होगी। ये प्रेम के मामले में खुद को बहुत कमज़ोर और भावुक पाते हो। ये छुपे स्वभाव के होते हैं, और तंत्र-मत्र में भी रुचि रखते हैं। इन्हे किसी भी कार्य में गहरे शोध करने की रुचि होती हैं और इनका स्वभाव गुप्त और छिपा हुआ होता हैं ।             

9. धनु लग्न- इस लग्न के जातक अच्छे शारीरिक गठन वाले होते हैं। ये अच्छे प्रेमी, शुरवीर, धैर्यवान, जोशीले, आलस्य रहित होते हैं। ये सामान्यता सत्यवादी, ईमानदार व साहसी होते हैं। ये अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले होते हैं। ये लोग धनवान, शासक व सरकारी कृपा के पात्र होते हैं। ऐसे व्यक्ति को बहुत समझ कर ही वश में किया जा सकता हैं। ये धर्म के प्रेमी और अच्छे फिलोस्फर होते हैं। वैज्ञानिक जटिलताओं में इनकी विशेष रुचि नहीं होती हैं। ये चीज़ो को स्टोर करने के बज़ाय उनको समझने की कोशिश करते हैं। इनका स्वभाव उदार, स्पष्ट, शांत मन, अच्छी निर्णय शक्ति, समझदारी और बहुमुखी प्रतिभावान होता हैं। कभी-कभी ज़ब किसी काम में दीमाग की कमी महसूस करते हैं तब बहुत चिंतित भी हो जाते हैं। लोग आपसे बहुत ज़लन करते होगे फिर भी उन पर अपनी विज़य हासिल कर लेते हैं। ये अपनी प्रसिद्धि के लिए कई गतिविधियां कर सकते हैं। इनका दूर देशो में भी सम्पर्क रहता हैं जहां से इनको अच्छा धन भी हासिल हो सकता हैं। इनके अंदर कुछ करने की इंसाईट होती हैं और धर्म-कर्म के काम में रुचि होती हैं। अपनी जन्म राशि जानें।    

10. मकर लग्न- ऐसे जातक के शरीर का निचला भाग अर्थात कमर से पैर तक का हिस्सा निर्बल हो सकता हैं। ऐसे व्यक्ति दुसरों की बात मानने वाले व स्वभाव से आलसी आचरण व दिखावे वाले होते हैं। ये बहुत धार्मिकता व घूमने के शौकीन व लज्जाहीन होते हैं। ये लोग वात रोग से पीड़ित होते हैं। ऐसे लोग कभी भी धोखा भी दे सकते हैं या पीठ पर वार कर सकते हैं। मकर लग्न वाले बहुत कुशल स्वभाव, महत्वकांक्षी और परिवर्तनशील होते हैं। ये बहुत ही संदेह और गुप्त व्यवहार के भी हैं। जिन रिश्तेदारों या दोस्तों से इनको लाभ मिलता हैं, उनके सामने इनका अलग ही बनावटी रुप होता हैं। इनके दोस्त अधिक और दुशमन कम होते हैं। इनको अपनी ज़िंदगी में संयम और उत्साह से काम करना चाहिए, तभी सम्मान और प्रसिद्धि पा सकते हैं। ये कभी-कभी निराश और उदासीन भी हो जाते हैं इनको अपनी इच्छाबल ब शक्ति मज़बूत रखनी चाहिए। ये अपनी जिंदगी में कर्म कर के अपने नाम व यश के लिए लालियत रहते हैं।         कोई भी सवाल! जवाब के लिए  यहां क्लिक करे!

11. कुम्भ लग्न- ऐसा जातक कठिन मार्ग पर चल कर अपनी मेहनत का परिणाम हासिल करते हैं। ये लोग लम्बी पैदल यात्राएं करना पसंद करते हैं। ये पुष्पों और सुगन्धित वस्तुओं के शौकीन होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आता रहता हैं। ये सबकी बाते सुन कर अपने मन तक रखते हैं और सबको अपना दोस्त समझते हैं। इनका स्वभाव शांत, खुश, हँसमुख, कलात्मक, एकांतपसंद और सीखने के शौ़कीन होते हैं। कोई भी काम जुनून या जल्दबाज़ी में नहीं करते। इन की दोस्ती चुने हुए लोगो के साथ ही होती हैं, जिनसे ये स्थायी रुप से जुड़े भी रहते हैं। इनकी गायन, संगीत, साहित्य और विज्ञान में रुचि होती हैं। इनके अंदर एक गहराई वाले विचार चलते हैं। इनको ऊंचा नाम और उच्च प्रतिष्ठा पसंद हैं। काम को लेकर इनकी दूर-दूर यात्राएँ होती हैं। कभी-कभी इनको बिना बात का भय, अज़ीब दृष्टि, और अज़ीब सा अनुभव होता हैं। इनकी इच्छाएं बहुत होती हैं, और अपनी अच्छी आय के लिए मेहनत भी पूरी करते हैं।     

12. मीन लग्न- ऐसे जातक का शरीर सूंदर व सुडोल होता हैं। इनकी आँखे बहुत आकर्षक होती हैं। ये विद्वान व अपने भाग्य से संतुष्ट रहते हैं। दुसरो का उपकार मानने वाले व अपने परिवार से प्रसन्न रहते हैं। इन्हें जल से उत्पन पदार्थो से, समुन्द्र से लाभ व ऐसे जातक अपने शत्रुओं से विजय प्राप्त करते हैं। इनकी बहुमुखी प्रतिभा होती हैं, और अच्छे निर्णय लेने में सक्षम भी होते हैं। इन की प्रवृति गुप्त, दयालु, भावुक होती हैं, जिससे लोग इनको समझने में कठिनाई महसूस करते हैं। ये बहुत धार्मिक और पूज़ा पाठ वाले होते हैं। इनको अपनी आत्मशक्ति और मानसिक उत्साह को बढ़ाना चाहिए, नहीं तो ये उन्नति के अवसर खो देंगे। इनको अपने झुठे मित्र और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए नहीं तो वे इनकी प्रतिष्ठा धुमिल कर सकते हैं। ये अपनी योग्यता से उच्च पद पर जा सकते हैं, जिससे सफलता और धन अर्ज़ित कर सकते हैं। वैवाहिक ज़ीवन में कभी-कभी असफल रहते हैं। ज़िंदगी में कभी दो पड़ाव में आ कर उलझ भी जाते हैं, जो इनके लिए सोच का विषय बन जाती हैं। इनकी सोच गहरी व मननशील प्रवृति होती हैं। घूमना व आज़ादी भरा ज़ीवन इनको बहुत पसंद होता हैं।      

You can also order exclusive reports for a year for any of the fields such as Career/BusinessLove/Married LifeHealthEducationTransitions, or Remedies.


Fill this form and pay now to book your Appointments
Our team will get back to you asap


Talk to our expert

 


Ask Your Question


Our team will get back to you asap